शैक्षणिक दौर पर निकले पुणे के छात्र फोटो नवभारत
पुणे

पुणे जिला परिषद की अनोखी पहल: 'ज्ञान सेतु' के तहत 51 ग्रामीण छात्र जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल दौरे पर रवाना

Pune Rural Students Educational Tour: पुणे जिला परिषद के 'ज्ञान सेतु' उपक्रम के तहत 51 ग्रामीण विद्यार्थी और 9 शिक्षक शैक्षणिक दौरे पर जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल प्रदेश रवाना हुए।

आकाश मसने

Highlights

  • ज्ञान सेतु उपक्रम के तहत पुणे के ग्रामीण क्षेत्रों के 51 छात्र और 9 शिक्षकों शैक्षणिक दौरा

  • 17 से 20 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा

  • स्थानीय छात्रों के साथ कक्षाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे

Gyan Setu Student Exchange Program: ग्रामीण विद्यार्थियों को देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता से परिचित कराने के उद्देश्य से पुणे जिला परिषद की ओर से ‘मेरा गांव, मेरा देश’ संकल्पना के तहत ज्ञान सेतु विद्यार्थी आदान-प्रदान उपक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित 51 विद्यार्थी और 9 शिक्षक 17 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल प्रदेश के शैक्षणिक दौरे पर रवाना हुए। विद्यार्थी 20 नवंबर को पुणे लौटेंगे।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली का प्रत्यक्ष अनुभव देना तथा उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। परीक्षा के माध्यम से इन विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दौरे के लिए विद्यार्थियों के नौ समूह बनाए गए हैं और प्रत्येक समूह के लिए मेजबान स्कूल निर्धारित किया गया है।

स्थानीय विद्यार्थियों के साथ करेंगे संवाद

शैक्षणिक दौरे पर गए पुणे जिले के छात्र जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह और पुंछ, असम के दिराक, काकीपठार और डिब्रूगढ़ तथा अरुणाचल प्रदेश के रोइंग और तेजू स्थित स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय विद्यार्थियों के साथ कक्षाओं, सहशैक्षणिक गतिविधियों और संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों के इतिहास, भूगोल, संस्कृति और रहन-सहन की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

दौरे से पहले विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय तैयारी शिविर आयोजित किया गया। इसमें सांस्कृतिक संवेदनशीलता, संवाद कौशल और संबंधित राज्यों की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी दी गई।

शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है। इस दौरे से ग्रामीण विद्यार्थियों को देश की विविधता समझने और दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों से मित्रता करने का अवसर मिलेगा। इससे उनका आत्मविश्वास और विचारों का दायरा बढ़ेगा।
विरधवल जगदाले, अध्यक्ष, पुणे जिला परिषद

विभिन्न राज्यों की परंपराओं को समझेंगे

पुणे जिला परिषद उपाध्यक्ष विवेक वलसे-पाटील ने कहा कि विभिन्न राज्यों की परंपराओं और संस्कृतियों को समझने से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील ने कहा कि ज्ञान सेतु के माध्यम से शिक्षा को कक्षा से बाहर ले जाकर विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नेतृत्व क्षमता और व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञान प्रबोधिनी इस उपक्रम की कार्यान्वयन सहयोगी संस्था है। इस पहल के तहत जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को भी पुणे आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे जिले की शैक्षणिक संस्थाओं और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सैय्यद की रिपोर्ट

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी