25 मेधावी छात्र 10 दिवसीय अमेरिका दौरे पर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे के सरकारी स्कूलों के 25 मेधावी छात्र पहुंचे अमेरिका, NASA से लेकर स्टैनफोर्ड- गूगल कैंपस तक करेंगे भ्रमण

Pune Zilla Parishad Students NASA Tour: पुणे ZP की विशेष पहल के तहत ग्रामीण सरकारी स्कूलों के 25 मेधावी छात्र 10 दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना हुए हैं, जहां वे नासा, स्टैनफोर्ड और गूगल कैंपस जाएंगे।

प्रमोद यादव

Highlights

  • पुणे जिला परिषद की पहल के तहत 25 ग्रामीण विद्यार्थियों का अमेरिका दौरे के लिए चयन हुआ।

  • विद्यार्थी 20 नवंबर को रवाना होंगे और 1 दिसंबर को भारत लौटेंगे।

  • दौरे में नासा, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और गूगल कैंपस का भ्रमण प्रस्तावित है।

  • 20 हजार से अधिक आवेदनों में से IUCAA ने तीन चरणों में विद्यार्थियों का चयन किया।

Rural School Students USA Educational Visit: ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र से रूबरू कराने के उद्देश्य से पुणे जिला परिषद की ओर से शुरू किए गए विशेष शैक्षणिक उपक्रम के तहत इस वर्ष 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये विद्यार्थी 20 नवंबर को अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं और 1 दिसंबर को भारत लौटेंगे।

दस दिवसीय इस दौरे के दौरान विद्यार्थी वॉशिंगटन डीसी, ऑरलैंडो और सैन फ्रांसिस्को स्थित प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, शैक्षणिक और तकनीकी संस्थानों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उन्हें नासा, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और गूगल कैंपस जैसी विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं को करीब से देखने और वहां के विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।

नासा के अंतरिक्ष केंद्र से लेकर स्टैनफोर्ड तक का सफर

वॉशिंगटन डीसी में विद्यार्थी स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम तथा नासा के स्टीवन एफ. उदवार-हेजी सेंटर का दौरा करेंगे। ऑरलैंडो में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र और एम्ब्री-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे।

यहां भारतीय मूल के विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और पेशेवरों से संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। वहीं, सैन फ्रांसिस्को में कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और गूगल कैंपस का दौरा प्रस्तावित है। इस आयोजन में डॉ। गिरिजा नार्लीकर का सहयोग मिल रहा है।

20 हजार आवेदनों में से तीन चरणों में चयन

इस वर्ष इस उपक्रम के लिए 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से अंतर-विश्वविद्यालय खगोलशास्त्र एवं खगोलभौतिकी केंद्र (IUCAA) ने तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद 25 विद्यार्थियों का चयन किया।

दौरे का अधिकतम शैक्षणिक लाभ मिले, इसके लिए विद्यार्थियों को विशेष पूर्व प्रशिक्षण भी दिया गया है। IUCAA का एक वैज्ञानिक भी विद्यार्थियों के साथ रहेगा। वह विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी अवधारणाओं को समझाने, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने और संस्थानों के भ्रमण को अधिक उपयोगी बनाने की जिम्मेदारी संभालेगा।

दिल्ली और पूर्वोत्तर के बाद दिसंबर में यूरोप दौरा

पुणे जिला परिषद का यह उपक्रम केवल अमेरिका दौरे तक सीमित नहीं है। ग्रामीण विद्यार्थियों को देश और दुनिया की विविध संस्कृतियों, शिक्षा प्रणालियों और सामाजिक जीवन से परिचित कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में इस वर्ष 50 विद्यार्थियों ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन का दौरा किया है। वहीं, 50 विद्यार्थियों का एक अन्य समूह जम्मू-कश्मीर, असम और अरुणाचल प्रदेश में विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम में शामिल है।  इसके अलावा दिसंबर में 27 विद्यार्थियों का समूह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का दौरा करेगा।

विद्यार्थी अमेरिका जाकर नासा जैसी विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं का दौरा कर रहे

पुणे जिला परिषद अध्यक्ष विराधवल जगदाले ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और मंच मिले तो वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। ऐसे उपक्रमों से ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक अवसरों की खाई कम करने में मदद मिलेगी।

उपाध्यक्ष विवेक वळसे-पाटील ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों को राज्य की सीमा से बाहर जाने का अवसर भी मुश्किल से मिलता था।

आज यही विद्यार्थी अमेरिका जाकर नासा जैसी विश्वप्रसिद्ध संस्थाओं का दौरा कर रहे हैं, यह जिला परिषद के लिए गर्व की बात है। विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय व्यावहारिक अनुभव देना उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

2070 तक हिंदू आबादी में कितना होगा बदलाव? इन देशों में दोगुनी हो जाएगी संख्या, इस मुस्लिम देश का नाम भी शामिल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Kal Ka Mausam: 21 नवंबर को चक्रवात अकवान बरपाएगा कहर, बंगाल-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल