पुणे जिला परिषद सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे जिला परिषद में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र पर एक्शन, री-चेकअप में खुला खेल, 5 शिक्षक निलंबित

Pune Zilla Parishad: पुणे जिला परिषद में दिव्यांग प्रमाणपत्रों की दोबारा मेडिकल जांच में बड़ा अंतर मिलने के बाद पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सीईओ गजानन पाटिल ने यह कार्रवाई की।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे जिला परिषद के पांच शिक्षक निलंबित, दिव्यांगत्व प्रमाणपत्रों में बड़ा अंतर।

  • री-चेकअप में पांचों शिक्षकों का दिव्यांगत्व 0 से 10% तक मिला।

  • पुराने प्रमाणपत्रों में 18 से 60% तक दिव्यांगत्व दर्ज था।

  • तबादले के लिए 409 शिक्षकों ने जमा किए थे दिव्यांगत्व प्रमाणपत्र।

  • पहले चरण की जांच में 46 प्रमाणपत्र फर्जी मिले, 41 शिक्षकों की सुविधाएं वापस ली गईं।

Pune Zilla Parishad Teachers Suspended: पुणे जिला परिषद के शिक्षकों के दिव्यांग प्रमाणपत्रों की दोबारा मेडिकल जांच में बड़ा अंतर सामने आया है। पांच शिक्षकों के पुराने प्रमाणपत्रों में 18 से 60 प्रतिशत तक दिव्यांगता दर्ज थी,

जबकि नए मेडिकल री-चेकअप में यह शून्य से 10 प्रतिशत के बीच पाई गई। दोनों रिपोर्ट में अंतर मिलने के बाद जिला परिषद प्रशासन ने पांचों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने इसकी जानकारी दी और संबंधित शिक्षकों के नाम भी सार्वजनिक किए।

पांच शिक्षकों की रिपोर्ट में बड़ा अंतर

मेडिकल जांच में शिरूर तहसील के तांदली गांव की कोमल जालिंदर शिरसाट का पुराना दिव्यांगता प्रतिशत 52 था, जो नई जांच में शून्य पाया गया। खेड़ तहसील के मुटकवाड़ी की अरुणा विजयकुमार तांबे का पहले 42 प्रतिशत दिव्यांगत्व दर्ज था, जबकि री-चेकअप में यह एक प्रतिशत मिला।

इसी तरह आंबेगांव तहसील के दरस्तुरवाड़ी निवासी मधुकर महादेव डोंगरे का दिव्यांगता प्रतिशत 60 से घटकर 10 प्रतिशत और शिंगवे के सुभाष संपतराव इंदोरे का 18 से घटकर आठ प्रतिशत पाया गया। हवेली तहसील के वडकीनाला की वाजीदा बादशाह शेख का पुराना प्रमाणपत्र 45 प्रतिशत दिव्यांगता का था, लेकिन नई जांच में यह शून्य निकला।

409 शिक्षकों ने जमा किए थे प्रमाणपत्र

पुणे शहर जिला परिषद में तबादले का लाभ लेने के लिए कुल 409 शिक्षकों ने दिव्यांगता प्रमाणपत्र जमा किए थे। इनमें कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर तबादले का लाभ लेने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद प्रशासन ने प्रमाणपत्रों की जांच शुरू की।

पहले 46 प्रमाणपत्र मिले थे फर्जी

तत्कालीन शिक्षा अधिकारी संजय नाइकवडी के कार्यकाल में जांच की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले चरण में 176 प्रमाणपत्रों की जांच की गई, जिनमें 46 प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। इनमें से 41 शिक्षकों की सेवा से जुड़ी सभी सुविधाएं वापस ले ली गई हैं।

अब पांच अन्य शिक्षकों के निलंबन के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है। जिला परिषद प्रशासन की कार्रवाई से शिक्षकों के दिव्यांग प्रमाणपत्रों की जांच और उनकी प्रामाणिकता का मुद्दा सामने आया है।

 - नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सैय्यद की रिपोर्ट

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम