पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

कड़कड़ाती ठंड से मिली आंशिक राहत, Pune में न्यूनतम तापमान में उछाल, पर अभी सावधानी जरूरी

Pune Weather Update: पुणे में कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिली है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.9 डिग्री पहुंचा, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत अस्थायी है और फिर ठंड बढ़ सकती है।

अपूर्वा नायक

Pune Weather News: पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे पुणेकरों के लिए मंगलवार की रात थोड़ी राहत भरी रही। शहर के न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि के कारण बुधवार सुबह ठंड का असर कम महसूस किया गया। बुधवार को पुणे शहर का न्यूनतम तापमान 10.9C दर्ज किया गया।

पिछले दिनों की तुलना में, जब पारा एकल अंक में सिमट गया था, यह एक महत्वपूर्ण सुधार है। जिले के अन्य हिस्सों में भी तापमान 100 से 16C के बीच रहा। हवेली क्षेत्र में पारा 90 तक गिरा, जबकि मगरपट्टा इलाके में न्यूनतम तापमान 16.6C दर्ज किया गया।

क्यों बदला शहर के मौसम का मिजाज ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के कारण राज्य में नमी बढ़ी है। इसी नमी की वजह से रात के तापमान में यह बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगाह किया है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले दो दिनों में रात के तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। हालांकि वर्तमान में ठंड थोड़ी कम हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुबह और देर रात की ठंड से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतते रहें।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका