हापुस आम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे फल बाजार में समय से पहले हापुस आम की एंट्री, 15 हजार में बिकी पहली पेटी

Maharashtra News: पुणे के फल बाजार में इस सीजन हापुस आम की समय से पहले आमद हुई है। गुलटेकड़ी एपीएमसी में पहली पेटी 15 हजार रुपये में बिकी, जिससे बाजार में उत्साह है।

अपूर्वा नायक

Hapus Mango In Pune: पुणे के फल बाजार में इस वर्ष हापुस आम ने हमेशा की तुलना में पहले ही दस्तक दे दी है। गुलटेकड़ी स्थित पुणे कृषि उत्पादन बाजार समिति (APMC) में हापुस आम की पहली खेप पहुंचते ही व्यापारियों और ग्राहकों में उत्साह देखने को मिला।

रत्नागिरी जिले के जैतापुर से आई हापुस आम की चार पेटियों में से एक पेटी 15,000 रुपये में बिकी। प्रत्येक पेटी में तीन-तीन दर्जन यानी कुल 36 हापुस आम थे। पूरी खेप को कमीशन एजेंट युवराज काची ने खरीदा।

बाजार समिति में रहा उत्साह का माहौल

हापुस आम की जल्दी आवक के कारण बाजार समिति परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पुणे कृषि उत्पादन बाजार समिति के निदेशक गणेश घुले और बालासाहेब कोंडे भी मौजूद रहे।

व्यापारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद

व्यापारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष हापुस आम का सीजन बेहतर रहने की संभावना है। शुरुआती आवक से मांग और कीमतों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

हापुस आम की पहचान

अपने स्वाद, खुशबू और गुणवत्ता के लिए मशहूर रत्नागिरी का हापुस आम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। हर साल इसकी पहली खेप बाजार में आते ही खास आकर्षण का केंद्र बनती है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?