पुणे वारजे मुठा नदी पुल अपडेट (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे के Warje Mutha River Bridge पर दूसरा पुल जून में होगा शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Warje Mutha River Bridge: पुणे के वारजे क्षेत्र में मुठा नदी पर बन रहे नए पुलों में से एक चालू हो चुका है, जबकि दूसरा जून तक शुरू होगा। इससे मुंबई-बेंगलुरु बाईपास पर ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Pune Warje Mutha River Bridge: पुणे के वारजे क्षेत्र में मुठा नदी पर बनाए जा रहे नए पुलों का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना के तहत एक पुल को पहले ही यातायात के लिए खोल दिया गया है, जबकि दूसरा पुल जून की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, यह परियोजना मुंबई-बेंगलुरु बाईपास पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। मौजूदा पुल वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण संकरा साबित हो रहा था, जिससे लगातार जाम की स्थिति बन रही थी।

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

हाल ही में सांसद सुप्रिया सुले ने परियोजना स्थल का दौरा किया और अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नए पुलों के निर्माण से यातायात सुगम होगा और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

एलिवेटेड रोड से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

करीब 52.68 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में वडगांव बुद्रुक में एक एलिवेटेड रोड भी तैयार किया गया है, जो मुठा नदी के पुलों को जोड़ता है। इसके साथ ही सिंहगढ़ रोड को जोड़ने वाले सर्विस रोड का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जल्द पूरा होगा दूसरा पुल

एनएचएआई अधिकारी ओंकार जगदाले के अनुसार, मुंबई से बेंगलुरु की ओर जाने वाला पुल पहले ही चालू हो चुका है, जबकि दूसरी दिशा का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होते ही बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

बेहतर और सुरक्षित सफर

इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सितंबर 2024 में किया गया था। नए पुल और एलिवेटेड रोड के शुरू होने से वारजे समेत पूरे बाईपास मार्ग पर यात्रा अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम हो जाएगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी