पुणे डबल डेकर फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune University Square पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, दोमंजिला फ्लाईओवर अगले महीने खुलेगा

Maharashtra: पुणे के सबसे व्यस्त सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय चौक पर PMRDA ने दोमंजिला फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लिया है। अगले महीने इसके शुरू होने से सड़क और मेट्रो दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने शहर की सबसे जटिल ट्रैफिक समस्याओं में शामिल सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक (आचार्य आनंदऋषिजी चौक) पर बड़ी राहत देने की तैयारी पूरी कर ली है।

यहां बनाया गया अत्याधुनिक दोमंजिला फ्लाईओवर अब लगभग तैयार हो चुका है और इसे अगले महीने आम नागरिकों के लिए खोलने की योजना है।यह फ्लाईओवर शुरू होते ही सेनापति बापट रोड, गणेशखिंड, बाणेर, पाषाण और औंध की ओर जाने वाले वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

अब तक इस चौक पर दिनभर लंबा जाम लगा रहता था, जिससे ऑफिस जाने वाले आईटी पेशेवरों, छात्रों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

मुख्य पुल तैयार, रैंप का काम जारी

पीएमआरडीए आयुक्त योगेश म्हसे के अनुसार, फ्लाईओवर के मुख्य हिस्से का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। केवल कुछ फिनिशिंग कार्य शेष हैं, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है। बाणेर और पाषाण की दिशा में जाने वाले रैंप का कार्य अभी जारी है, जिसे पूरा होने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। हालांकि, मुख्य पुल तैयार होने के कारण फ्लाईओवर को एक महीने के भीतर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

डबल डेकर डिजाइन बनी खास पहचान

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका दोमंजिला डिजाइन है। निचले स्तर पर निजी और सार्वजनिक वाहन चलेंगे, जबकि ऊपरी स्तर पर मेट्रो सेवा संचालित की जाएगी। यह डिजाइन सड़क और रेल यातायात को अलग-अलग स्तर पर संचालित कर जाम की समस्या को स्थायी रूप से कम करेगा।

एक साल के भीतर मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद

माग से यूनिवर्सिटी चौक के बीच मेट्रो का सफल ट्रायल पहले ही किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, इस साल के अंत तक इस मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। इससे छात्रों, आईटी प्रोफेशनल्स और दैनिक यात्रियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होगा।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा