पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में मार्च की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, पारा 35 डिग्री के पार, डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह

Pune Weather Update: पुणे में मार्च की शुरुआत के साथ तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है।

अपूर्वा नायक

Pune Temperature Rise 35 Degree: पुणे शहर और आसपास के इलाकों में कड़क धूप से सड़कों पर सन्नाटा तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण अब भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है।

मार्च शुरू होते ही पारा 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह से ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर के समय सूरज की तपिश इतनी बढ़ जाती है कि सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है और प्रमुख चौकों व बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी गई

बढ़ती गर्मी से बचने के लिए जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे टोपी, स्कार्फ और छतरी का सहारा ले रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण लोगों का रुझान अब ठंडे पेय पदार्थों की ओर बढ़ गया है। शहर के जूस सेंटर, गन्ने के रस की चरखी और आइसक्रीम पार्लरों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

लोग नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पीकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही बाजारों में मौसमी फलों की आवक भी बढ़ गई है। सड़कों के किनारे तरबूज, खरबूजा और अंगूर जैसे फल बिकने लगे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिको को 'लू' और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी पीने की सलाह दी है और विशेष रूप से दोपहर के समय बिना कारण घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है