पुणे मेट्रो सुरंग परियोजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में भूमिगत मेट्रो निर्माण का बड़ा चरण शुरू, स्वारगेट से कात्रज तक बनेगी आधुनिक सुरंग

पुणे की बहुप्रतीक्षित Pune Swargate Katraj Metro परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। अंडरग्राउंड कॉरिडोर के लिए पहले टनल सेगमेंट की कास्टिंग शुरू होने से दक्षिण पुणे को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Pune Swargate Katraj Metro Tunnel: शहर की बहुप्रतीक्षित स्वारगेट-कात्रज मेट्रो परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ने लगी है। पुणे मेट्रो फेज-1 के विस्तार के तहत बनाए जा रहे इस अंडरग्राउंड कॉरिडोर के लिए पहले टनल सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

करीब 5.46 किलोमीटर लंबे इस पूरे मार्ग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह भूमिगत होगा। इस महत्वपूर्ण चरण का शुभारंभ महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया।

स्वारगेट से कात्रज तक सुरंग निर्माण के लिए अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सुरंग को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए प्रीकास्ट आरसीसी सेगमेंट लगाए जाएंगे।

अत्याधुनिक तकनीक से बनेगी सुरंग

तकनीकी योजना के अनुसार दोनों दिशाओं में कुल 9.7 किलोमीटर लंबाई की सुरंग के लिए लगभग 6,993 रिंग्स तैयार की जाएंगी। प्रत्येक रिंग को 5 + 1 deg डिजाइन में तैयार किया जा रहा है, जिसमें पांच मुख्य सेगमेंट और एक की सेगमेंट शामिल होगा।

निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीबीई ग्रुप के आठ विशेष मोल का उपयोग किया जा रहा है। सुरंग का बाहरी व्यास 6.35 मीटर और आंतरिक व्यास 5.8 मीटर रखा गया है।

ट्रैफिक जाम से राहत

इस विस्तारित मेट्रो मार्ग पर मार्केट यार्ड, बिबवेवाड़ी, पद्मावती, बालाजीनगर और कात्रज सहित कुल पांच भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं। दक्षिण पुणे के घनी आबादी वाले इलाकों को तेज और सुविधाजनक मेट्रो सेवा मिलेगी। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने कहा कि यह परियोजना पुणे की शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी