डॉग बाइट (सौ. फाइल फोटो ) 
पुणे

पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन

Pune Stray Dog: पुणे में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। पिछले 5 वर्षों में 1 लाख से ज्यादा लोगों को डॉग बाइट के बाद रेबीज वैक्सीन लगवानी पड़ी है।

अपूर्वा नायक

Pune Stray Dog Menace Rabies Vaccine News: शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुणे महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी चौंकाने वाले आंकड़ों के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में कुत्ते के काटने, नाखून लगने या खरोंच के बाद एहतियातन रेबीज रोधी वैक्सीन लेने वाले नागरिकों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। यह जानकारी सुनील नामदेव पांडे के एक लिखित प्रश्न के उत्तर में सामने आई है।

नायडू अस्पताल में पुणे शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों के मरीज भी इलाज के लिए आते है, इसलिए यह आंकड़ा अधिक दिखाई देता है, यहां आने वाले सभी मरीजों को एहतियात के तौर पर रेबीज वैक्सीन अनिवार्य रूप से दी जाती है। - डॉ सारिका फुंदे-भोसले, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पुणे मनपा

तेजी से बढ़ रही डॉग बाइट की घटना

प्रशासन के मुताबिक, पुणे मनपा में 32 नए गांवों के शामिल होने से आवारा कुत्तों की संख्या 1 लाख 79 हजार से बढ़कर 3 लाख तक पहुंच गई है। डॉग बाइट की घटनाओं में भारी इजाफा हो रहा है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच ही 1 लाख 40 हजार आवारा कुत्तों का टीकाकरण पर नसबंदी अभियान चलाया गया है।

नागरिकों में डर का माहौल

शहर के कई इलाकों में सुबह और रात के समय आवारा कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। नागरिकों ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए प्रभावी और स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान