अंतरराष्ट्रीय धावक सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

नशामुक्त भारत के लिए पुणे में दौड़ेंगे 40 हजार से ज्यादा लोग, अंतरराष्ट्रीय धावक भी होंगे शामिल

Pune Run For Unity: पुणे में रविवार को 'पुणे रन फॉर यूनिटी 2026' का आयोजन। राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल की पहल पर आयोजित इस मैराथन में 40 हजार से अधिक नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे में रविवार, 15 नवंबर को ‘पुणे रन फॉर यूनिटी 2026’ का आयोजन होगा।

  • CM देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल भी आयोजन से जुड़ेंगे।

  • 21 KM हाफ मैराथन, 10 मील, 10 KM, 5 KM फन रन और 3 KM फैमिली रन आयोजित होगी।

  • केन्या समेत अफ्रीकी देशों के नामचीन धावक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Nasamukt Bharat Marathon Pune: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश देने के लिए पुणे में रविवार, 15 नवंबर को पुणे रन फॉर यूनिटी 2026’ का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय नागरी विमानन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल की पहल पर आयोजित इस मैराथन में 40 हजार से अधिक नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें केन्या सहित अफ्रीकी देशों के अंतरराष्ट्रीय धावकों के साथ देश के नामचीन धावक भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विशेष उपस्थिति रहेगी।

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, शारीरिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इस वर्ष आयोजन की मुख्य थीम ‘नशामुक्त युवा-सशक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई है। इसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पांच श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता

‘पुणे रन फॉर यूनिटी 2026’ में अलग-अलग आयु और क्षमता के धावकों को ध्यान में रखते हुए पांच श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 मील प्रतिस्पर्धात्मक दौड़, 10 किलोमीटर प्रतिस्पर्धात्मक दौड़, 5 किलोमीटर फन रन तथा 3 किलोमीटर फैमिली एवं बिगिनर्स रन शामिल हैं।

पेशेवर धावकों के साथ विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और परिवार भी इसमें भाग ले सकेंगे। विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणियों के विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये से अधिक की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

अफ्रीकी धावकों से बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण

इस बार केन्या सहित अन्य अफ्रीकी देशों के अंतरराष्ट्रीय धावक भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। लंबी दूरी की दौड़ में अपनी पहचान रखने वाले इन धावकों की भागीदारी से प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिलेगा। भारतीय और विदेशी धावकों के एक साथ दौड़ने से पुणे की खेल संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

पिछले साल 25 हजार ने लिया था हिस्सा

पिछले वर्ष आयोजित ‘पुणे रन फॉर यूनिटी 2025’ को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। इसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था। इनमें 10 हजार से अधिक धावकों ने 10 किलोमीटर और हाफ मैराथन जैसी प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

केन्या और इथियोपिया के धावकों की भागीदारी भी आयोजन का आकर्षण रही थी। इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या 40 हजार से अधिक होने का अनुमान है। शैक्षणिक संस्थानों, खेल संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र के कर्मचारियों की भी भागीदारी रहेगी।

युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश

आयोजकों के अनुसार, मैराथन के जरिए युवाओं में व्यसनमुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूती देना इस आयोजन का उद्देश्य है। पिछले वर्ष 25 हजार से अधिक पुणेकरों ने हिस्सा लिया था। इस बार 40 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी के जरिए राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास है।

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म