Pune Railway Station Redevelopment Project: शहर के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल पुणे रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग और स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम अब जमीन पर उतर चुका है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नए प्लेटफॉर्म नंबर 11 और 12 के निर्माण के साथ गु शेड क्षेत्र में पुराने ट्रैक हटाने का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो नये आइलैंड प्लेटफॉर्म 9/10 और 11/12 बनाए जा रहे हैं।
प्लेटफॉर्म 11/12 की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर होगी, जबकि प्लेटफॉर्म 9/10, 750 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इन प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की सुविधा और शौचालय ब्लॉक जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इन नए प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट प्रस्तावित हैं, जो संगम पार्क रेलवे कॉलोनी और राजा बहादुर मोतीलाल रोड की ओर से होंगे। इससे स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा।
Pune Railway Station Project में कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। एक 6 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म (एफओबी) 7/8 को 9/10 और 11/12 से जोड़ेगा, जबकि प्लेटफॉर्म 1 से 6 के लिए आधुनिक स्काईवॉक की योजना बनाई गई है।
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय