पुरंदर एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

6000 करोड़ के पुरंदर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 7,500 किसान होंगे प्रभावित

Pune Farmers Land Acquisition Impact: पुणे के पुरंदर में प्रस्तावित छत्रपति संभाजीराजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।इससे विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Pune Purandar Airport Land Acquisition: पुणे के पुरंदर क्षेत्र में प्रस्तावित छत्रपति संभाजीराजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की राह अब पूरी तरह साफ हो गई है।

परियोजना के लिए भूमि मापन का कार्य संपन्न होने के बाद अगले सप्ताह से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस विशाल प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने 6,000 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया है, जो जल्द ही जिला प्रशासन को प्राप्त हो जाएगा।

7,500 किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 3,040 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 2,800 एकड़ के लिए किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। अधिग्रहण की प्रक्रिया से पारगांव, वनपुरी, कुंभारवलण, उदाची वाडी, एखतपुर, मुंजवडी और खानवडी जैसे गांवों के करीब 7,500 किसान प्रभावित होंगे।

प्रशासन का लक्ष्य है कि 1 जून तक आपसी सहमति के आधार पर अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाए। अक्सर देखा गया है कि बड़े प्रोजेक्ट्स में भारी मुआवजा मिलने के बाद उचित वित्तीय नियोजन न होने के कारण किसान बाद में आर्थिक तंगी का शिकार हो जाते हैं।

परियोजना में कई किसानों की पूरी जमीन जा रही है। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से वित्तीय मार्गदर्शन देना आवश्यक है। इस पहल से किसानों को मुआवजे की राशि का सही नियोजन करने और आर्थिक रूप से स्थिर रहने में मदद मिलेगी। - जितेन्द्र डूडी, जिलाधिकारी, पुणे।

क्षेत्र के विकास को नई उड़ान

किसानों को मिलने वाली राशि के सही अर्थशास्त्र संस्थान के विशेषज्ञों के साथ समझौता किया जा रहा है। हवाई अड्डे के विकास के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन कंपनी का गठन किया जा चुका है। पुरंदर एयरपोर्ट के बनने से पुणे और आसपास के इलाकों में औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।

विशेषज्ञ किसानों को बताएंगे

  • मुआवजे की राशि का सुरक्षित निवेश कहां करें।
  • धोखाधड़ी वाली स्कीमों और अनावश्यक खचों से कैसे बचें।
  • राष्ट्रीयकृत बैंकों की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं।

पुणे से नवभारत लाइव के लिए समीर सैय्यद की रिपोर्ट

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की