Pune Metro Integration (सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में अब मेट्रो रूट के साथ बनेंगे फ्लाईओवर: PMC ने 'इंटीग्रेटेड प्लानिंग' और नए अंडरपास को दी मंजूरी

Pune Metro Integration News: पुणे में ट्रैफिक सुधार के लिए PMC का बड़ा फैसला: अब सभी फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर मेट्रो रूट के साथ एकीकृत होंगे। काले बोराटेनगर में अंडरपास निर्माण को भी मिली मंजूरी।

रूपम सिंह

Pune Traffic Solutions News: पुणे शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने भविष्य की सभी ढांचागत परियोजनाओं को मेट्रो रूट के साथ एकीकृत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब किसी भी नए फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर का डिजाइन तैयार करते समय संभावित मेट्रो रूट को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा।

यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। भिमाले ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में समन्वय की कमी के कारण अक्सर नवनिर्मित पुलों या सड़कों को मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते तोड़ना या बदलना पड़ता है।

'इंटीग्रेटेड प्लानिंग' के तहत मांग हुई पूरी

  • काले बोराटेनगर में पुणे-मिरज रेलवे मार्ग (गेट नंबर 6) पर 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से अंडरपास (भूमिगत मार्ग) बनाया जाएगा।
  • समिति ने रेलवे विभाग को यह राशि चरणबद्ध तरीके से देने की स्वीकृति दे दी है।
  • हडपसर और काले बोराटेनगर क्षेत्र में रेलवे गेट बार-बार बंद होने से एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी भारी जाम का सामना करना पड़ता था।
  • स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से लंबित इस मांग को अब हरी झंडी मिल गई है।
  • पहले यहां फ्लाईओवर बनाने पर विचार किया गया था, लेकिन जगह की कमी और तकनीकी बाधाओं के कारण अंडरपास को ही व्यावहारिक विकल्प माना गया। इसमें पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए पृथक व्यवस्था होगी।

2 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रावधान

परियोजना के लिए वर्ष 2025-26 के बजट में 'फुटओवर ब्रिज निर्माण' के शीर्षक के तहत 2 करोड़ रुपये का प्रारंभिक प्रावधान किया गया था। शेष राशि आगामी बजट में आवंटित की जाएगी। रेलवे विभाग ने भी इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और फड मिलते ही कार्य शुरू होने की संभावना है। इन परियोजनाओं से पुणे शहर की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है, हालांकि अब मुख्य चुनौती इन कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने की होगी।

ट्रैफिक जाम का समाधान

इससे समय और सार्वजनिक धन की भारी बर्बादी होती है। इसी समस्या को रोकने के लिए अब 'इंटीग्रेटेड प्लानिंग' (एकीकृत योजना) पर जोर दिया जा रहा है। खराड़ी बाईपास ग्रेड सेपरेटर मुंढवा केशवनगर से खराड़ी बाईपास स्थित महात्मा फुले चौक पर पुणे ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए ग्रेड सेपरेटर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र के नागरिकों को भारी वाहन दबाव से मुक्ति मिलेगी।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP