आषाढ़ी वारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें

Pune Pandharpur Highway Traffic Traffic Diverted: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला 2026 के चलते पुणे-पंढरपुर मार्ग पर 10 से 15 जुलाई तक ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है।

गोरक्ष पोफली

Pune Pandharpur Highway Traffic Changes: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला 2026 के अवसर पर पुणे-पंढरपुर मार्ग पर लाखों वारकरियों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 965  मतलब पुणे-बारामती मार्ग पर यातायात में 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बड़े बदलाव किए गए हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

शनिवार, 11 जुलाई को दोनों पालखियों का पुणे से प्रस्थान होगा। इसी के मद्देनजर पुणे ग्रामीण पुलिस ने अधिसूचना जारी कर अस्थायी बदलाव किए हैं ताकि पैदल चलने वाले वारकरियों को कोई बाधा न पहुंचे।

प्रमुख बदलाव और वैकल्पिक मार्ग

  • जेजुरी और बेलसर फाटा: 10 जुलाई रात 8 बजे से 13 जुलाई शाम 5 बजे तक बारामती, फलटण और सतारा की ओर से पुणे आने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। यह ट्रैफिक बेलसर फाटा - वाघापुर चौक - उरुली कांचन होकर पुणे की ओर मोड़ा गया है। इसके बाद 13 जुलाई शाम से 14 जुलाई रात तक का ट्रैफिक बेलसर-नाझरे-मोरगांव-नीरा होकर निकाला जाएगा।
  • मोरगांव और जेजुरी चौक: 10 से 12 जुलाई के बीच नीरा के रास्ते पुणे जाने वाली गाड़ियां जेजुरी-मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला मार्ग का इस्तेमाल करेंगी। वहीं 14 और 15 जुलाई को सासवड के रास्ते सतारा/फलटण जाने वाला ट्रैफिक जेजुरी-मोरगांव-लोणी भापकर फाटा होकर गुजरेगा।
  • नीरा और सासवड क्षेत्र: 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच सतारा और फलटण से पुणे जाने वाला यातायात नीरा-मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला मार्ग से डायवर्ट किया गया है। सासवड पुलिस स्टेशन की सीमा में 13 से 15 जुलाई के बीच पुणे से सतारा/फलटण जाने वाला ट्रैफिक सासवड-नारायणपुर-कापूरहोळ या सासवड-वीर फाटा मार्ग से भेजा जाएगा।
  • सुपा और बारामती मार्ग: सुपा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 13 जुलाई सुबह से 15 जुलाई रात तक जेजुरी के रास्ते पुणे जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा। इसे मोरगांव-सुपा-केडगांव चौफुला और सोलापुर हाईवे की ओर मोड़ा गया है।

प्रशासन की अपील

पुणे ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल पालखी यात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू होंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और पुलिस द्वारा सुझाए गए रास्तों का ही पालन करने का अनुरोध किया है।

विशेष रूप से 11 जुलाई को पालखी प्रस्थान के समय पुणे शहर और उसके आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश