पुणे खडकवासला बांध (pic credit; social media) 
पुणे

पुणे अलर्ट! खडकवासला बांध से नदी में छोड़ा जा रहा पानी, विसर्जन से पहले सावधान रहें पुणेवासियों

Pune News: खडकवासला बांध पूरी क्षमता से भर चुका है। प्रशासन ने गणेश विसर्जन से पहले पुणेकरों को सतर्क रहने की अपील की है।

सोनाली चावरे

Pune Khadakwasla Dam News: पुणेकरों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। शहर की पानी सप्लाई करने वाले खडकवासला प्रकल्प के चारों बांध- खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर पूरी क्षमता से भर चुके हैं। इस समय बांधों में कुल 29.15 टीएमसी पानी जमा है।

गणेश विसर्जन को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गुरुवार शाम से ही मुथा नदी बेसिन में पानी का डिस्चार्ज बढ़ाना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल स्तर की स्थिति का आकलन करने के बाद छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा और भी बढ़ाई जा सकती है।

बारिश का असर

इस मानसून सीजन में अब तक बांध तीसरी बार ओवरफ्लो हो चुके हैं। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से इनका जल भंडार 100% भर गया है।

  • खडकवासला बांध में अब तक 630 मिमी बारिश
  • टेमघर में सर्वाधिक 3,047 मिमी
  • पानशेत में 1,979 मिमी
  • वरसगांव में 1,976 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अब तक कितना पानी छोड़ा गया?

चूंकि इस सीजन में बांध पहले भी दो बार भर चुके हैं, अब तक बांधों से नदी में कुल 22.88 टीएमसी पानी छोड़ा जा चुका है। यही वजह है कि इस समय मुथा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।

प्रशासन की अपील

खडकवासला परियोजना की कार्यकारी अभियंता श्वेता कुर्हाड़े ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में नदी किनारे न जाएं। गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ और बढ़े हुए जल स्तर के चलते खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल