हादसे के बाद गाड़ियों में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में नवले ब्रिज पर भीषण हादसा: कई गाड़ियां आपस में टकराने के बाद लगी आग, कई लोगों की मौत

Pune Accident: पुणे के नवले ब्रिज पर 3-4 कारों और दो कंटेनरों की भिड़ंत से भीषण हादसा हुआ। कार में आग लगने से 5लोगों की मौत होगी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

आकाश मसने

Pune Navale Bridge Accident: पुणे शहर के नवले ब्रिज पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। 3 से 4 कारें और दो कंटेनर आपस में टकरा गए, जिसके बाद एक कार में आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि कुछ वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग अंदर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया और फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्तियों को नजदीकी ससून और नवले अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

7 लोगों की मौत, 25 घायल

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही या ब्रेक फेल होने की दिशा में जांच जारी है।

देखें आग का वीडियो

बताया जा रहा है कि 3 से 4 कारें और दो कंटेनर आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊची लपटे उठने लगी।

8 शव निकाले गए

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं। जलते वाहनों में और भी लोग फंसे होने की आशंका है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि दुर्घटना कैसे हुई। फिलहाल, प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज मिले। उन्होंने आगे बताया कि दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पानी के टैंकर भेज दिए हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस भीषण दुर्घटना के कारण व्यस्त राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा