पुणे हादसा व सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे नवले पुल हादसा: सीएम फडणवीस ने किया 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान, बोले- यह घटना बेहद पीड़ादायक

Pune Navale Bridge Accident: पुणे के नवले पुल हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई।

आकाश मसने

Pune Accident CM Devendra Fadnavis Announce Compensation: पुणे के नवले पुल पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। हम उनके परिवारों के दुःख में शामिल हैं।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं, घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा राहत कार्यों में कोई देरी न हो।

घटना की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नवले ब्रिज पर 3 से 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिनमें दो कंटेनर और एक कार शामिल थी। टक्कर के बाद एक वाहन में आग लग गई, जिससे कई लोग झुलस गए।

मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा

यह दर्दनाक घटना पुणे शहर के बाहरी इलाके में मुंबई–बेंगलुरु हाईवे पर हुई। पुलिस के अनुसार, दो भारी कंटेनर ट्रकों की टक्कर के बीच फंसी कार बुरी तरह कुचल गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो कंटेनरों के बीच कार चकनाचूर

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में भीषण आग लग गई और वह आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दौरान एक कार ट्रकों के बीच पूरी तरह दब गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई, जिससे राहत कार्य शुरू करने में भी कठिनाई हुई।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज