गडकरी से मिले संजय पाचंगे, शिरूर की सड़कों पर हुई चर्चा सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणे-नगर हाईवे का बदलेगा नक्शा! दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले संजय पाचंगे; शिरूर के रास्तों को मिलेगी रफ्तार

Pune-Nagar Highway Development: पुणे-नगर हाईवे की यातायात समस्या और शिरूर की खराब सड़कों का मुद्दा दिल्ली पहुंचा। संजय पाचंगे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सड़क विकास की मांग रखी।

मनीषा बोंदरे

Pune Nitin Gadkari Sanjay Pachange Highway Meeting: भाजपा उद्योग आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पाचंगे ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बैठक में पुणे-नगर हाईवे की यातायात समस्या, सड़क चौड़ीकरण, ग्रामीण मार्गों की मरम्मत और पुलों के सुधार सहित शिरूर तहसील के बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

पुणे-नगर हाईवे की समस्याएं उठाईं

शिक्रापुर, भाजपा उद्योग आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पाचंगे ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान पुणे-नगर हाईवे सहित शिरूर तहसील के विभिन्न प्रमुख मार्गों के विकास और यातायात से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

पुणे-नगर हाईवे जिले के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और भारी मालवाहक वाहन गुजरते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम की समस्या सामने आती है। पाचंगे ने यात्रियों की सुरक्षा, दुर्घटनाओं में कमी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हाईवे के नवीनीकरण तथा आवश्यकतानुसार चौड़ीकरण की जरूरत बताई।

ग्रामीण सड़कों और पुलों का मुद्दा भी उठाया

बैठक में शिरूर तहसील के ग्रामीण और संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। पाचंगे ने अंदरूनी सड़कों के निर्माण, गड्ढों की मरम्मत और जर्जर पुलों के सुधार की मांग रखी।

उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क संपर्क बेहतर होने से कृषि उपज के परिवहन, व्यापार और रोजमर्रा के आवागमन को सुविधा मिलने की बात भी रखी गई।

दिल्ली दौरे से स्थानीय राजनीति में चर्चा

पाचंगे की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीधे मुलाकात को शिरूर क्षेत्र में राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय माना जा रहा है। भाजपा उद्योग आघाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए इस मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हुई हैं।

हालांकि, इस मुलाकात का मुख्य केंद्र सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दे रहे। अब स्थानीय नागरिकों की नजर इस बात पर है कि बैठक के बाद पुणे-नगर हाईवे या शिरूर के अन्य मार्गों के लिए आगे किस स्तर पर कार्रवाई होती है।

विकास कार्यों पर फैसले का इंतजार

शिरूर तहसील के नागरिक और व्यापारी लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की मांग करते रहे हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से लंबित सड़क विकास कार्यों को गति मिल सकती है।

अब देखना होगा कि पाचंगे की इस मुलाकात के बाद पुणे-नगर हाईवे के सुधार अथवा शिरूर के ग्रामीण मार्गों के लिए कोई ठोस परियोजना या वित्तीय मंजूरी सामने आती है या नहीं।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज