(फाइल फोटो)  
पुणे

Pune Municipal Elections को लेकर आयी बड़ी खबर, अंतिम मतदाता सूची जारी मतदाता सूची का 'क्लीनअप'

Pune Municipal Elections से पहले प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। 92 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम सही वार्ड में स्थानांतरित किए गए हैं, जिससे मतदाताओं और उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगर पालिका के आगामी चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद पुणे मनपा प्रशासन ने मतदाता सूची को लेकर चल रही उथल-पुथल पर विराम लगा दिया है। प्रारूप मतदाता सूची पर आई हजारों आपत्तियों का निपटारा करते हुए प्रशासन ने अब अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।

इस सुधार प्रक्रिया के तहत, गलत वार्डों में दर्ज 92,466 मतदाताओं के नामों को उनके सही प्रभागों (वार्ड) में स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के बाद अब राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं. सही वार्ड में नाम आने से मतदाताओं और उम्मीदवारों, दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आपत्तियों का अंबार

चुनाद विभाग के उपायुक्त प्रसाद काटकर ने बताया कि प्रारूप सूची जारी होने के बाद कुल 65,000 से अधिक आपत्तियां दर्ज की गई थी। इनमें से 22,809 शिकायतें नागरिकों द्वारा की गई थी, जबकि शेष 45,000 मामलों पर प्रशासन ने स्वतः संज्ञान लिया था। शिकायतों का मुख्य कारण 'परिवार विभाजन था, जहां परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में डाल दिए गए थे। जांच के दौरान प्रशासन ने 18,150 आपत्तियों को अमान्य कर दिया, क्योंकि उनके साथ संलग्न दस्तावेज फर्जी पाए गए थे।

मनसे 40 सांटा पर ताल ठोकने को तैयार

आगामी महानगरपालिका चुनावों के मद्देनजर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पुणे में अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने शहर की लगभग 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की पुख्ता तैयारी की है। स्थानीय स्तर पर मनसे, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब गठबंधन पर मुंबई ठाकरे) गठबंधन करने या महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में शामिल होने को लेकर सकारात्मक रुख अपना रही है। दोनों ही विकल्पों के लिए संभावित सीट-बंटवारे के समीकरण भी निर्धारित कर लिए गए हैं। मनसे की हालिया समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि 40 सीटें पार्टी के लिए अनुकूल हैं।

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस