Pune Municipal Election: पुणे महानगरपालिका चुनाव 
पुणे

निकाय चुनाव के बहाने साथ आई राकांपा, पुणे महानगरपालिका चुनाव में होगा गठबंधन

Rohit Pawar: पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए राकांपा (शरद पवार) और अजित पवार गुट के बीच गठबंधन की घोषणा की गई, जिससे निकाय चुनाव की राजनीति तेज हो गई है।

आंचल लोखंडे

Pune Municipal Election: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार ने सोमवार को पुणे महानगरपालिका चुनावों के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में प्रतिद्वंद्वी गुट के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। इससे पहले, अजित पवार ने रविवार को पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनावों के लिए दोनों गुटों के बीच गठबंधन की घोषणा की थी।

रोहित पवार ने कहा, “राकांपा (शप) के शहर प्रमुख प्रशांत जगताप के पार्टी छोड़ने के बाद कई कार्यकर्ता पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के पास आए और उन्होंने दोनों गुटों को एक साथ आने की आवश्यकता जताई। स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह गठबंधन करने का निर्णय लिया गया।”

शरद) पवार साहब सीधे तौर पर शामिल नहीं

उन्होंने बताया कि यह गठबंधन दोनों गुटों के लिए चुनावी मुकाबले को आसान बनाने के उद्देश्य से किया गया है और फिलहाल पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका चुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। पार्टी के महासचिव ने कहा, “इस निर्णय में (शरद) पवार साहब सीधे तौर पर शामिल नहीं थे। हालांकि, उनका मानना है कि पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं और नगर निगम चुनावों को लेकर उनके विचारों का सम्मान किया जाना चाहिए।”

बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया

उन्होंने यह भी बताया कि सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निकायों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जबकि मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ