जल संकट (सौ. सोशल मीडिया ) फाइल फोटो  
पुणे

Pune Water Crisis: पुणे में बढ़ते जल संकट के बीच मनपा की अपील, पानी की हर बूंद बचाने पर जोर

Pune Municipal Corporation Water Saving Guidelines: पुणे महानगरपालिका ने जल संकट की आशंका को देखते हुए नागरिकों से पानी का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

अपूर्वा नायक

Pune Municipal Corporation Water Saving Guidelines News: शहर में पानी की उपलब्धता पर बढ़ते दबाव के बीच पुणे महानगरपालिका ने नागरिकों से पानी का बेहद सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है।

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल संकट की स्थिति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और पानी की एक-एक बूंद बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मनपा ने सभी हाउसिंग सोसायटियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा नागरिकों के लिए पानी बचाने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि यदि सभी लोग थोड़ी सावधानी बरतें तो बड़ी मात्रा में पानी की बचत संभव है।

मनपा के अनुसार घरों, सोसायटियों और संस्थानों में यदि किसी नल, फ्लश टैंक या पाइप लाइन से पानी रिस रहा हो तो उसकी तुरंत मरम्मत कराए। छोटे-छोटे लीकेज भी प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर देते हैं।

वाहन धोने, पीने का पानी न करें इस्तेमाल

इसके साथ ही कार, टू व्हीलर, आंगन, परिसर अथवा फुटपाथ की धुलाई के लिए पीने योग्य पानी का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से नहाने, कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के दौरान पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आग्रह किया है।

आवश्यकता नहीं होने पर नल खुला नहीं छोड़ने और केवल जरूरत के मुताबिक ही पानी खर्च करने पर जोर दिया गया है। छतों पर लगी पानी की टंकियों से होने वाले ओवरफ्लो को भी पानी की बर्बादी का बड़ा कारण बताया गया है।

पुणे मनपा ने टंकियों में ऑटोमेटिक फ्लोट वाल्व लगाने की सलाह दी है, जिससे टंकी भरते ही पानी की आपूर्ति स्वतः बंद हो सके। इसके अलावा रसोई और कपड़े धोने से निकलने वाले अपेक्षाकृत साफ पानी का पुनः उपयोग बागवानी, पौधों की सिंचाई और शौचालय की सफाई के लिए करने की भी सलाह दी गई है।

अनावश्यक जल भंडारण से बचें

मनपा ने नागरिकों से पानी की कटौती की आशंका के चलते अनावश्यक जल भंडारण से भी बचने का आग्रह किया है। केवल दैनिक जरूरत के अनुसार ही पानी संग्रहित करने की सलाह दी गई है, ताकि पानी बासी होने के कारण व्यर्थ न जाए।

प्रशासन ने कहा है कि यदि कहीं सड़क या सार्वजनिक स्थान पर जलवाहिनी फटी हुई दिखाई दे या पानी बहता नजर आए तो इसकी तत्काल सूचना शिकायत केंद्र को दें। यह भी जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

पुणे महानगरपालिका ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पानी की बर्बादी करने वालों तथा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने सभी पुणेकरों से जल प्रबंधन की इस मुहिम में सक्रिय सहयोग करने और पानी बचाकर इस्तेमाल करने की अपील की है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM