गणेश विसर्जन (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

गणेश विसर्जन आज से, 69 स्थायी कुंड, 2 हजार सफाई कर्मी और लाइफगार्ड तैनात

पुणे में गणेश विसर्जन की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर पुणे महानगरपालिका ने गणेश विसर्जन के लिए 2,000 सफाईकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही 69 आर्टिफिशियल टैंक बनाए गए हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में आज होने वाले गणपति विसर्जन के लिए पुणे मनपा ने पूरी तरह से तैयारी है। इसके तहत विसर्जन कुंडों और 2 हजार सफाई कर्मियों की तैनाती शामिल है।

इसके अलावा, शहर भर में जगह-जगह शौचालयों और सभी विसर्जन घाटों पर जीवन रक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मनपा के अधिकारियों ने दी है। विसर्जन के लिए 38 स्थानों पर 69 स्थायी कुंड बनाए गए हैं। इसके अलावा 7 कुएं, 4 तालाब और नहर क्षेत्रों में 41 स्थानों पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

रविवार दोपहर तक चलेगा विसर्जन

नटेश्वर घाट पर कसबा गणपति, जोगेश्वरी गणपति और गुरुजी तालीम गणपति का विसर्जन होगा। पांचालेश्वर घाट पर तुलसी बाग गणपति और केसरी वाड़ा गणपति का विसर्जन किया जाएगा। पिछले दस दिनों से चल रहे गणेशोत्सव का समापन शनिवार को विसर्जन जुलूस के साथ होगा, जो रविवार दोपहर तक चलेगा। इस जुलूस में राज्य और राज्य के बाहर से भी गणेश भक्त बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएमसी ने 15 क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत सार्वजनिक सफाई, जुलूस मार्गों पर स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था, अस्थायी आश्रय स्थल, कंटेनर, फूल-पत्तियों के लिए कलश, कीटनाशक - का छिड़काव, घाटों पर दवा का छिड़काव - और नदी, तालाब या कुएं से दूर के क्षेत्रों में विसर्जन कुंडों और लोहे की टंकियों की - व्यवस्था की है।

भक्तों के बैठने की व्यवस्था

सभी घाटों पर गणेश विसर्जन के लिए आने वाले नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ कुर्सियां, मेज, मंडप, और 'हिरकणी कक्ष' (माताओं के लिए) की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जीवन रक्षक, सुरक्षा प्रणाली, बिजली व्यवस्था, लाउडस्पीकर प्रणाली और पानी व सीवेज लाइनों में लीकेज की तत्काल मरम्मत के लिए अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। विसर्जन स्थलों पर लाउडस्पीकर और प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक