एक्सप्रेसवे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

सुविधा : पुणे-मुंबई के बीच बनेगा नया 8-लेन एक्सप्रेस-वे 90 मिनट में पूरा होगा सफर

Pune Mumbai Expressway: पुणे और मुंबई के बीच नया 8-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा। NHAI ने DPR को मंजूरी दे दी है। परियोजना पूरी होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा।

आकाश मसने

Pune Mumbai Travel Time: पुणे और मुंबई के बीच सफर करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों महानगरों के बीच एक नए 8-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद, पुणे और मुंबई के बीच का सफर महज 90 मिनट में पूरा हो सकेगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

  • माल ढुलाई का समय कम होने से उद्योगों की लागत घटेगी।
  • आईटी हब व लॉजिस्टिक्स पार्कों को सीधा लाभ मिलेगा।
  • डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

ट्रैफिक के दबाव से मिलेगी मुक्ति

वर्तमान एक्सप्रेस-वे देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां रोजाना लाखों वाहनों के दबाव के कारण जाम और दुर्घटनाएं आम बात हो गई है। नया एक्सप्रेस-वे मौजूदा मार्ग के समानांतर विकसित किया जाएगा, जिससे यातायात का संतुलन बेहतर होगा। यह पूरी तरह 'एक्सेस कंट्रोल' (नियंत्रित प्रवेश-निकास) मार्ग होगा, जिसमें अत्याधुनिक इंटरचेंज और सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह महाराष्ट्र के लिए आर्थिक विकास का गलियारा साबित होगा।

माल ढुलाई का समय कम होने से उद्योगों की लागत घटेगी और आईटी हब व लॉजिस्टिक्स पार्कों को सीधा लाभ मिलेगा। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। एनएचएआई का लक्ष्य इसे रिकॉर्ड समय में पूरा करना है ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा मिल सके।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता