पुणे जिल्हा परिषद सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे के मुलशी तहसील की माले ग्रामपंचायत में फर्जी ग्रामसभा और प्रस्ताव के आरोपों की आधिकारिक जांच शुरू

Pune Mulshi Inquiry: पुणे की मुलशी तहसील के माले ग्रामपंचायत में फर्जी ग्रामसभा आयोजित करने और गलत प्रस्ताव तैयार करने के आरोपों की जांच जिला परिषद व पंचायत समिति द्वारा शुरू कर दी गई है।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे के मुलशी तहसील की माले ग्रामपंचायत में कथित फर्जी ग्रामसभा और धोखाधड़ी की जांच शुरू।

  • ग्रामसभा के कार्यवृत्त, प्रस्तावों और हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता की पड़ताल जारी।

  • सरपंच, उपसरपंच और ग्रामसेवक की भूमिका जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Pune Mulshi Male Gram Panchayat Fake Meeting: मुलशी तहसील की माले ग्रामपंचायत में कथित फर्जी ग्रामसभा आयोजित करने और गलत प्रस्ताव तैयार कर धोखाधड़ी करने के आरोपों की आधिकारिक जांच शुरू हो गई है। ग्रामीण राजेश श्रीधर सातपुते और सदस्य चेतन राजेंद्र आढावड़े की लिखित शिकायत पर पुणे जिला परिषद तथा मुलशी पंचायत समिति ने कार्रवाई शुरू की है।

गुट विकास अधिकारी (बीडीओ) और नियुक्त विशेष जांच अधिकारी शिकायत से जुड़े दस्तावेजों, बैठक के कार्यवृत्तों और हस्ताक्षरों की जांच कर रहे हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामसभा हुई थी या नहीं?

जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि ग्रामसभा आयोजित किए बिना ही अभिलेखों में बैठकों का उल्लेख किया गया था या नहीं। इसके साथ ही ग्रामसभा के कार्यवृत्त में दर्ज प्रविष्टियों, पारित प्रस्तावों और ग्रामीणों के नाम पर किए गए हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता भी जांची जा रही है। पुणे जिला परिषद के पंचायत विभाग ने मुलशी के बीडीओ को शिकायत के सभी बिंदुओं की नियमानुसार जांच कर त्वरित कार्रवाई करने और शीघ्र तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

मूल दस्तावेजों की बारीकी से जांच

पुणे शहर के मुलशी पंचायत समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अधिकारी को शिकायत के प्रत्येक पहलू का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके तहत मूल अभिलेखों, कार्यवाही रजिस्टरों, पारित प्रस्तावों और नमूना हस्ताक्षरों की पड़ताल की जा रही है। संबंधित पक्षों को 23 सितंबर को पंचायत समिति कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया था। उन्हें जांच के दौरान सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

फिलहाल ग्रामसभा और प्रस्तावों में अनियमितता के आरोपों की जांच जारी है। दस्तावेजों के सत्यापन और संबंधित पक्षों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

ग्राम सेवक की भूमिका की भी होगी जांच

  • माले ग्रामपंचायत के सरपंच, उपसरपंच और ग्रामसेवक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

  • हालांकि, इनकी जिम्मेदारी जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद हो स्पष्ट होगी।

  • महाराष्ट्र ग्रामपंचायत अधिनियम के तहत की जा रही इस जांच के नतीजों पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हैं।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है