रोहिंग्या और घुसपैठियों से प्यार, शाइना एनसी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- 2029 की हार का ढूंढ रहे बहाना

Shaina NC Attacks Rahul Gandhi: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह SIR का विरोध करके अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बचाने की कोशिश कर रहा है।
Shaina NC On SIR Process
शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शाइना एनसी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला।

  • SIR का विरोध कर विपक्ष बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बचाने की कोशिश कर रहा है।

  • शाइना एनसी बोलीं विपक्ष को 2029 में लगातार चौथी हार का डर सता रहा है।

Shaina NC On SIR Process: शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने विपक्षी दलों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध केवल इसलिए कर रहा है ताकि देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों के राजनीतिक हितों की रक्षा की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA भारी बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल करेगा और विपक्ष अभी से अपनी संभावित हार के बहाने तैयार करने में जुट गया है।

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में संभावित हार के लिए अभी से बहाने तलाश रहा है।

शाइना एनसी बोलीं- SIR एक संवैधानिक प्रक्रिया

शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि SIR एक संवैधानिक जिम्मेदारी है, जिसे कानून के अनुसार पूरा किया जा रहा है। यदि विपक्ष को इस प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसे संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस प्रक्रिया का विरोध करके ऐसे मतदाताओं को बचाना चाहता है, जिनके नाम मतदाता सूची में कथित तौर पर अवैध रूप से शामिल हैं।

Shaina NC On SIR Process
SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट को लेकर चल रही हैं ये 8 बड़ी गलतफहमियां? CM देवेंद्र फडणवीस ने दूर किए भ्रम

शाइना एनसी को राहुल गांधी पर हमला

शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका एजेंडा घुसपैठियों, रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों की रक्षा करना है। चुनाव में हार का सामना करने पर विपक्ष SIR, ईवीएम, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री और यहां तक कि जनता को भी जिम्मेदार ठहरा सकता है। उन्होंने इन आरोपों को विपक्ष की बहानेबाजी करार दिया।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को आगामी चुनाव में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ सकता है। विपक्ष को अपनी राजनीतिक स्थिति और चुनावी रणनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए, न कि संवैधानिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर अपनी संभावित हार के लिए कारण तलाशने चाहिए।

कानून तोड़कर प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर शाइना एनसी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को कानून तोड़कर प्रदर्शन करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार एहतियाती कार्रवाई की जा सकती है।

शिवसेना प्रवक्ता ने प्रदर्शनकारियों को आत्ममंथन करने और अपने उद्देश्य पर विचार करने की सलाह भी दी। आम जनता को परेशानी में डालने से कोई भी राजनीतिक दल कानून से ऊपर नहीं हो जाता।

Shaina NC On SIR Process
महाराष्ट्र की 40 और तालुकाओं में सूखा घोषित: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹5000, CM फडणवीस का ऐलान

कर्नाटक कांग्रेस में गुटबाजी पर क्या बोलीं शाइना एनसी

कर्नाटक कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर भी शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी में केवल दो गुट नहीं बल्कि कई गुट हैं। कांग्रेस के नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं और पार्टी की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो रही है। आने वाले दिनों में कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान से जुड़ी और बातें सामने आ सकती हैं।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com