पुणे मां ने बेटे की हत्या (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में दिल दहला देने वाली वारदात: ममता हुई शर्मसार, मां ने प्रेमी संग 6 साल के बेटे की हत्या की

Pune के खेड इलाके में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 6 साल के बेटे की हत्या कर दी। घटना को हार्ट अटैक दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमॉर्टम में सच्चाई सामने आ गई।

अपूर्वा नायक

Pune Mother Kills Son: प्यार में बाधा बने अपने ही 6 साल के बेटे की मां ने हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल था।

मामला पुणे जिले के खेड इलाके का है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए मां बच्चे का शव मायके (बीड) ले गई और मौत को हार्ट अटैक बताने की कोशिश की।

हालांकि बच्चे के दादा को शक हुआ और उन्होंने परली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई। खेड तहसील के कुरुली गांव में यह घटना घटी। महिला बसरीन मेहबूब शेख का आरोपी राम कजेवाड के साथ प्रेम संबंध था।

Pune में मां ने की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

इस रिश्ते में उसका 6 साल का बेटा आवेज मेहबूब शेख बाधा बन रहा था। इसी कारण 4 अप्रैल की रात बसरीन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी। बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबोया गया और फिर सिर को जमीन पर पटककर बेरहमी से मार डाला।

पोस्टमॉर्टम में हत्या का खुलासा

हत्या के बाद दोनों ने इसे प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश रची। बसरीन बच्चे का शव लेकर बीड स्थित अपने मायके पहुंची और हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। अंतिम संस्कार की तैयारी भी की गई, लेकिन बच्चे के दादा को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम में हत्या का खुलासा हुआ।

आरोपी मां को किया गिरफ्तार, प्रेमी फरार

बसरीन और उसके पति मेहबूब की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। चार साल पहले उनके रिश्ते में दरार आई, जिसके बाद बसरीन का संपर्क पति के ही दोस्त राम से हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसी दौरान बेटे को रास्ते का रोड़ा मानकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फरार है।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?