-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Women Candidates Gear Up For Khed Panchayat Elections
Pune News: खेड तहसील में महिला उम्मीदवारों की बढ़ती हलचल, चुनावी माहौल गरमाया
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: खेड तहसील में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव से पहले महिला उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। देवदर्शन यात्राओं से मतदाताओं को लुभाया जा रहा हैं।

पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों की घोषणा से पहले ही इच्छुक उम्मीदवारों ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है। आरक्षण घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों ने गांव के चौकों पर बैनर लगाकर अपनी उम्मीदवारी का प्रदर्शन किया है।
दीपावली के त्योहार के अवसर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई के डिब्बे, वत्र और साड़ियां वितरित की गई, जिससे स्पष्ट होता है कि वे मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
खेड़ तहसील में जिला परिषद अध्यक्ष पद सामान्य (खुला) है, जबकि पंचायत समिति का सभापति पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जिससे विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। खेड तहसील में आगामी पंचायत समिति चुनाव में महिलाओं के लिए एक बड़ा राजनीतिक अवसर सामने आया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
महिला उम्मीदवारों की महत्वाकांक्षा को पंख
पंचायत समिति के सभापति पद को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस आरक्षण के कारण बड़ी संख्या में इच्छुक महिलाओं के लिए चुनावी मैदान में उतरने का मार्ग खुल गया है। राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है और कई महत्वाकांक्षी महिला नेता सक्रिय रूप से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। तहसील के हर ‘गट’ और ‘गण’ में संभावित महिला उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक हो गई है। यह आरक्षण महिलाओं को स्थानीय राजनीति में नेतृत्व करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। हालांकि, चुनाव की अंतिम तारीख की घोषणा होने तक यह निश्चित नहीं है कि अंतिम रूप से कौन सी महिला उम्मीदवार मैदान में उतरेंगी।
तहसील में मतदाताओं की ‘दीपावली जोरों पर’
इस राजनीतिक अनिश्चितता के बीच, सभी संभावित उम्मीदवार मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जोर-शोर से प्रवार कर रहे हैं। उम्मीदवारों की बढ़ती सक्रियता और मतदाताओं तक पहुंचने के प्रयासी के कारण खेड तहसील में मतदाताओं की ‘दीपावली जोरों पर है।
उम्मीदवारों की तरफ से मतदाताओं के लिए किए जा रहे प्रचार संबंधी खर्च और गतिविधियों से चुनावी माहौल गरमा गया है। यह स्थिति दिखाती है कि आरक्षित सीट ने किस तरह स्थानीय राजनीति में अचानक से हलचल पैदा कर दी है और चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रतिस्पर्दा का स्तर काफी ऊँचा हो गया है। इच्छुक उम्मीदवारों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ‘देवदर्शन की यात्राओं को एक प्रमुख प्रचार रणनीति के रूप में अपनाया है।
ये भी पढें :- Pune: पुणेकर सावधान! गुरुवार को जलापूर्ति बंद, शुक्रवार को रहेगा कम दबाव
धार्मिक आयोजनों से उठाएंगे फायदा
विधानसभा चुनाव से पहले भी ऐसी यात्राएं आयोजित की गई थीं। वर्तमान में भी कुछ उम्मीदवारों ने मतदाता महिलाओं के लिए उज्जैन, अयोध्या और राज्य के अन्य तीर्थ स्थलों की यात्राएं आयोजित की हैं। इन यात्राओं के लिए पच्चीस से पचास बसों और ट्रेनों का उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से एक साथ लगभग ढाई हजार महिलाओं को देवदर्शन कराया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि इन यात्राओं से महिलाओं का ‘देवदर्शन’ हो रहा है और उम्मीदवारों को चुनाव में इसका भरपूर लाभ मिल रहा है, स्वथ ही उनकी पहचान भी मजबूत हो रही है।
Women candidates gear up for khed panchayat elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














