भिवंडी रेप ब्लैकमेल केस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Minor Rape Case: दुष्कर्म का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड फरार, POCSO के तहत केस दर्ज

Pune Minor Rape Case News: लक्ष्मीनगर में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड कई महीनों तक शोषण करता रहा, पीड़िता के गर्भवती होने के बाद मामला उजागर हुआ है।

अपूर्वा नायक

Pune Minor Rape Case Security Guard News: पुणे के लक्ष्मीनगर इलाके से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी शैलेश कुमार, जो येरवड़ा के जय जवान नगर का निवासी है, उसी सोसायटी में रहता था जहां पीड़िता का परिवार रहता है। आरोप है कि उसने 16 नवंबर 2025 से 15 अप्रैल 2026 के बीच कई बार दुष्कर्म किया और पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया।

तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि नाबालिग करीब पांच महीने की गर्भवती है। यह जानकारी सामने आने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

लक्ष्मीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच जारी, गिरफ्तारी की कोशिश

पुणे पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?