पुणे मेट्रो (pic credit; social media) 
पुणे

Pune Metro निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, स्वारगेट-कात्रज मार्ग पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था

Pune Metro News: स्वारगेट मेट्रो परियोजना का काम तेज हो गया है। निर्माण कार्य के चलते मार्केट यार्ड और बिबवेवाड़ी क्षेत्र में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है, जिससे PMPML बसों के मार्ग बदले गए हैं।

अपूर्वा नायक

Pune Metro Swargate Katraj Traffic: पुणेकरों को तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वारगेट से कात्रज के बीच भूमिगत मेट्रो का निर्माण कार्य अब बेहद तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

परियोजना के इस महत्वपूर्ण चरण को सुचारु रूप से चलाने के लिए मार्केट यार्ड और बिबवेवाड़ी स्थित प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को नए मार्गों पर स्थानांतरित किया गया है।

पुणे मेट्रो और पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने संयुक्त समन्वय के माध्यम से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नई यातायात योजना लागू की है, जिसके तहत बस सेवाओं के मार्गों में कई बदलाव किए गए हैं।

स्पेशल डायवर्जन की व्यवस्था

इस नई व्यवस्था के तहत कात्रज से स्वारगेट मार्ग (डाउन लाइन) पर मोरेबाग से भापकर पेट्रोल पंप के बीच पीएमपीएमएल बसें अब सड़क के बीच स्थित बीआरटीएस लेन के बजाय फुटपाथ के किनारे बनाई गई विशेष डायवर्जन लेन से चलेंगी। वहीं, स्वारगेट से कात्रज मार्ग (अप लाइन) पर भी भापकर पेट्रोल पंप से मोरेबाग तक बसें फुटपाथ के किनारे से गुजरेंगी और नथूबाग बस स्टॉप के आगे पुनः अपने मूल मार्ग पर लौटेंगी।

नागरिकों से सहयोग की अपील

निर्माण क्षेत्र में बीआरटीएस बस स्टॉप को अस्थायी रूप से बंद कर फुटपाथ किनारे नए अस्थायी स्टॉप बनाए गए हैं। पुणे मेट्रो ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इस काम को समय पर पूरा करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है और सुचारु यातायात के लिए ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती भी की है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी