नरेंद्र मोदी और पुणे मेट्रो (सोर्स: डिजाइन फोटो)
पुणे

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

PM Modi On Pune Metro Pink Line: पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन कई मायनों में खास है। इसे महिला ट्रेन ऑपरेटर चलाएंगी और करीब 30% बिजली सौर ऊर्जा से मिलेगी। प्रधानमंत्री ने की तारीफ।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • प्रधानमंत्री मोदी पुणे मेट्रो की 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन की तारीफ की।

  • इस मेट्रो ट्रेन का संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

  • इस परियोजना की कुल बिजली जरूरत का लगभग 30 प्रतिशत सौर ऊर्जा से पूरा होगा।

Pune Metro Pink Line Route And Stations: पुणे के इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा जाने वाला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब ₹21,800 करोड़ की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस पूरी परियोजना में सबसे अधिक चर्चा पुणे मेट्रो की लाइन 3, जिसे पिंक लाइन के नाम से जाना जाता है, की हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इस पिंक लाइन की जमकर तारीफ की है और इसे पुणे के नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर विकास बताया है।

लागत, रूट और कनेक्टिविटी

₹8,300 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित यह 23 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन मान से जिला अदालत मेट्रो स्टेशन तक फैली हुई है। यह कॉरिडोर पुणे के सबसे बड़े रोजगार केंद्र हिंजेवाड़ी आईटी हब को सीधे शिवाजीनगर से जोड़ता है। इस लाइन के शुरू होने से प्रतिदिन यात्रा करने वाले हजारों आईटी पेशेवरों और आम यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और तीव्र परिवहन का साधन मिलेगा।

पिंक लाइन की 3 सबसे प्रमुख और अनोखी विशेषताएं

1. पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी और गर्व करने वाली विशेषता इसका महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करना है। पिंक लाइन को पूरी तरह से महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा संचालित किया जाएगा, जो सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में लिंग-समावेशी पहल की दिशा में अपनी तरह की पहली और ऐतिहासिक शुरुआत है।

2. 30 प्रतिशत सौर ऊर्जा का उपयोग

पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए पिंक लाइन की कुल बिजली आवश्यकताओं का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना तैयार की गई है।

3. ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मुक्ति

यह मेट्रो लाइन पुणे के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ एकीकृत होकर यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इससे शहर की सड़कों पर निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी।

पुणे मेट्रो फेज-2 का भी होगा शिलान्यास

पिंक लाइन के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग ₹13,500 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले पुणे मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। फेज-2 के अंतर्गत नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाएगा।

  • लाइन 2A और लाइन 2B: इनकी कुल लंबाई 12.75 किलोमीटर होगी। लाइन 2A वनाज़ को चांदनी चौक से और लाइन 2B रामवाड़ी को विट्ठलवाड़ी से जोड़ेगी।

  • लाइन 4: यह 25.52 किलोमीटर लंबी कॉरिडोर होगी, जो खराड़ी को खड़कवासला से जोड़ेगी।

  • लाइन 4A: यह 6.12 किलोमीटर लंबी लाइन होगी, जो नल स्टॉप को मानिक बाग से जोड़ेगी।

फेज-2 के निर्माण से खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, मानिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे कैंटोनमेंट और वारजे जैसे प्रमुख इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास पर इंटरचेंज सुविधाओं के साथ यह सिस्टम अंतर-शहर बस सेवाओं और मौजूदा नेटवर्क से सहजता से एकीकृत होगा।

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला