पुणे मेट्रो लाइन 1 (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Metro Line 3 का 15 जून से शुभारंभ, हिंजवडी-शिवाजीनगर सफर होगा आसान

Pune Metro Line 3: पुणे की हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 का संचालन 15 जून से शुरू होगा। पहले चरण में 12 स्टेशन चालू होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम से राहत और यात्रा समय में कमी आएगी।

अपूर्वा नायक

Pune Metro Line 3 Launch Date: पुणे के बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेट्रो लाइन-3 का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है, जिससे शहर के लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह मेट्रो सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी और पहले चरण में 12 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। यह मेट्रो लाइन लगभग 23 किलोमीटर लंबी है और पूरी तरह एलिवेटेड बनाई गई है।

यह हिंजवडी आईटी हब को शिवाजीनगर के सिटी सेंटर से जोड़ेगी, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम नागरिकों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी।

पहले चरण में इन 12 स्टेशनों का काम होगा शुरू

पहले चरण में जिन 12 स्टेशनों को शुरू किया जाएगा, उनमें मेगापोलिस सोसायटी, क्वाड्रोन बिजनेस पार्क, डोहलर, इन्फोसिस फेज-2, विप्रो फेज-2, पॉल इंडिया, शिवाजी चौक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, वाकड चौक, बालेवाड़ी स्टेडियम, ऑर्किड होटल और रामनगर शामिल हैं।

अक्टूबर तक पूरी लाइन होगी तैयार

  • अधिकारियों के अनुसार, शेष 11 स्टेशनों का काम तेजी से जारी है और इन्हें अक्टूबर तक चालू करने की योजना है। इसके बाद पूरी मेट्रो लाइन
  • एक साथ संचालित होगी, जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
  • हिंजवडी-शिवाजीनगर मार्ग पुणे के सबसे व्यस्त कॉरिडोर में से एक है, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है।
  • मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सड़क पर वाहनों का दबाव भी घटेगा।

परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तकनीकी बाधाओं को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। पुणेकरों को ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिले, इसके लिए पीएमआरडीए प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है। के मंजुलक्ष्मी, अतिरिक्त महानगर आयुक्त, पीएमआरडीए

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम