पुणे कात्रज कोंढवा रोड छेड़छाड़ अपहरण  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे के कात्रज-कोंढवा रोड पर युवती से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास: सतर्क नागरिकों ने आरोपी को दबोचा

Pune Katraj Kondhwa Road: पुणे के कात्रज-कोंढवा रोड पर 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सतर्क नागरिकों और सहेली की सूझबूझ से आरोपी गिरफ्तार।

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़, जबरन ले जाने की कोशिश।

  • सहेली और नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  • घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।

Katraj Kondhwa Road Incident: पुणे के कात्रज-कोंढवा रोड स्थित सुखसागनगर इलाके में एक युवक ने 18 वर्षीय युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। घटना के दौरान युवती के शोर मचाने पर उसकी सहेली और आसपास के दुकानदार मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर भारती विद्यापीठ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

युवती का रास्ता रोककर की छेड़छाड़

जानकारी के अनुसार, युवती ने अपनी सहेली को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। वह सुखसागनगर इलाके में अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। वहां पहुंचे उसे करीब एक मिनट ही हुआ था कि एक अनजान व्यक्ति उसके पास आया। आरोप है कि उसने अचानक युवती से छेड़छाड़ की और उसकी शर्ट खींचकर उसे जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया।

शोर सुनकर मदद के लिए पहुंची सहेली

आरोपी की हरकतों से घबराई युवती ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर सहेली तत्काल मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान युवक ने युवती को जोर से धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसके हाथ में चोट लग गई।

इसके बावजूद आरोपी उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश करता रहा। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय नागरिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

नागरिकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी जितू किशोरीलाल सरोज के रूप में बताई गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसे पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी ने नागरिकों के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने एक नागरिक का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया।

भारती विद्यापीठ पुलिस के हवाले किया

घटनास्थल पर मौजूद नागरिकों ने आरोपी को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है। पुणे पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े आरोपों और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी आधिकारिक पुलिस बयान के आधार पर स्पष्ट होगी।

MLC Election काउंटिंग LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

MLC Election Result Bihar: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना