कमला नेहरू अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: कमला नेहरू अस्पताल में बड़ा अपग्रेड, 42 करोड़ मरम्मत और नई भर्तियां शुरू

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए PMC ने कमला नेहरू अस्पताल में 25 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने का फैसला किया है। 2–2.5 लाख वेतन और 42 करोड़ की मरम्मत मंजूर कर अस्पताल सेवाएं बेहतर की जाएंगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) के कमला नेहरू अस्पताल में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने अस्पताल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। इसके लिए डॉक्टरों को दो से ढाई लाख रुपये तक वेतन देने के प्रस्ताव को हाल ही में हुई स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

पुणे मनपा के अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज गरीब और जरूरतमंद होते हैं। उन्हें कम दर पर अच्छी सुविधाएं देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी के तहत कमला नेहरू अस्पताल में सुधार किया जा रहा है। - नवल किशोर राम, आयुक्त, पुणे मनपा

स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

आयुक्त नवल किशोर राम ने बताया कि डॉक्टरों को उनके अनुभव और आवश्यकता के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जो पहाते के 50,000 से 70,000 रुपये के मुकाबले काफी अधिक है। कम वेतन के कारण विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में आने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को इलाज के अभाव में अन्य निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। वेतन बढ़ाने के साथ ही, अस्पताल की मरम्मत और आवश्यक कायाकल्प के लिए भी बड़े खचों को मंजूरी दी गई है। स्थायी समिति ने मरम्मत कार्य के लिए 42 करोड़ रुपये के खर्च को स्वीकृति दी है।

पीएमसी के सबसे बड़े अस्पताल में सुविधाएं

बता दें कि कमला नेहरू अस्पताल मंगलवार पेठ में स्थित पीएमसी द्वारा संचालित सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां शहर के गरीब और जरूरतमंद नागरिक इलाज के लिए आते हैं। आयुक्त राम ने पिछले सप्ताह अस्पताल का दौरा करने के बाद कमियों को महसूस किया था और तुरंत आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया था।

आयुक्त राम ने कहा, "पुणे महापालिका के अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज गरीब और जरूरतमंद होते हैं। उन्हें कम दर पर अच्छी सुविधाएं देना महापालिका की जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास है कि अगले सप्ताह तक 25 विशेषज्ञ डॉक्टरी की नियुक्ति हो जाए।

आयुक्त ने कहा कि अस्पताल के अन्य स्टॉफ की नियुक्ति भी की जाएगी। डॉक्टरों के साथ-साथ, नसों और अन्य आवश्यक तकनीशियनों की भी भतीं की जाएगी, अगले सप्ताह इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट