पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Metro-3 का सेफ्टी क्लियरेंस का रास्ता साफ, आईटी कॉरिडोर को जल्द मिलेगी बड़ी राहत

Metro 3 Line In Pune: पुणे-हिंजवडी मेट्रो लाइन-3 ने सुरक्षा निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी के बाद इस रूट के जल्द व्यावसायिक संचालन की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे के लाखों आईटी पेशेवरों और शहरवासियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है। मान-हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन-3 ने अपना सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव 'सुरक्षा निरीक्षण' सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

इस रूट पर मेट्रो के संचालन को लेकर सुरक्षा आयुक्त की ओर से हरी झंडी मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे अब इस कॉरिडोर के जल्द ही व्यावसायिक उ‌द्घाटन को उम्मीदें बढ़ गई हैं। पीएमआरडीए के तहत विकसित हो रहे इस 23 किलोमीटर लंबे रूट पर पिछले कई दिनों से गहन परीक्षण किए जा रहे थे।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी तकनीकी मानक संतोषजनक पाए गए है। अब ध्यान अंतिम सिस्टम इंटीग्रेशन और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को अंतिम रूथ देने पर केंद्रित है।

मेट्रो लाइन-3 पुणे के सबसे व्यस्त स्टों में से एक है। इस रूट के शुरू होने से शिवाजीनगर से हिंजवडी की दूरी मात्र 35-40 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे न केवल निजी वाहनों का बोझ कम होगा बल्कि वायु प्रदूषण और ईंधन की खाप्त में भी भारी गिरावट आएगी, प्रशासन अब उद्‌घाटन की तारीया तय करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रहा है, जिससे शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को एक नई गति मिलेगी।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO