पुणे ग्रैंड टूर (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे ग्रैंड टूर: 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा खुदाई का काम, PMC का कड़ा निर्देश

Pune Grand Tour 2027: जनवरी 2027 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय साइकिल स्पर्धा 'पुणे ग्रैंड टूर' के लिए PMC ने 31 अक्टूबर 2026 तक सड़कों की खुदाई पूरी करने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

गोरक्ष पोफली

Pune Municipal Corporation Cycling Event: जनवरी 2027 में होने वाली पुणे ग्रैंड टूर साइकिल स्पर्धा के मद्देनजर शहर में स्पर्धा के मार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इन मार्गों पर विभिन्न सेवा वाहिनियों के लिए होने वाली खुदाई का काम *31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद स्पर्धा के मार्ग पर किसी भी सेवा वाहिनी के लिए खुदाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में मंगलवार को पुणे महानगरपालिका की मुख्य इमारत में शहर अभियंता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटील, मनपा के मुख्य अभियंता (सड़क) राजेश बनकर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।

कंपनियों को तत्काल काम शुरू करने के निर्देश

स्पर्धा के मार्ग पर MNGL, MSDCL, DINESH Engineering, CCTV Allied Company सहित मनपा के जलापूर्ति, ड्रेनेज और विद्युत विभाग से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाने हैं। संबंधित विभागों और एजेंसियों को इन कार्यों के लिए आवश्यक खुदाई तत्काल शुरू कर 31 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मुख्य चौराहों पर सड़क पार करने वाली पाइपलाइन अथवा अन्य सेवा वाहिनियों के काम शनिवार और रविवार को यातायात पुलिस के साथ समन्वय कर किए जाएं। सभी काम मनपा की निर्धारित मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार पूरे करने होंगे।

समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी

पुणे मनपा ने स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर के बाद पुणे ग्रैंड टूर के मार्ग पर किसी भी सेवा वाहिनी के लिए सड़क खोदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संबंधित एजेंसियों को इस समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी में एक्शन मोड में मनपा

जनवरी 2027 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय साइकिल स्पर्धा 'पुणे ग्रैंड टूर' की भव्यता और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुणे महानगरपालिका (PMC) पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। स्पर्धा के तय मार्गों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार करने के लिए मनपा प्रशासन ने 31 अक्टूबर 2026 की सख्त समय-सीमा तय की है।

इसके बाद इन प्रमुख सड़कों पर किसी भी सेवा वाहिनी या एजेंसी को खुदाई करने की इजाजत नहीं होगी। जलापूर्ति, ड्रेनेज, विद्युत, MNGL और सीसीटीवी से जुड़ी कंपनियों को अपने शेष कार्य तुरंत शुरू कर समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है, ताकि यातायात में कोई बाधा न आए।

नवभारत लाइव के लिये समीर सय्यद की रिपोर्ट

INDIA Alliance Protest Live: राहुल का CEC पर वार, बोले- 300 MP उनसे मिलना चाहते हैं; लेकिन वो डरे हुए हैं

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे

Nobel Prize 2026: बेल्जियम के वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को फिजिक्स का नोबेल प्राइज, जानें क्यों मिला पुरस्कार