पुणे के विद्यानंद बापट और रैपर प्रसाद वेठेकर  (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे DJ विवाद: विद्यानंद बापट के खिलाफ रैपर प्रसाद वेठेकर का विवादित गाना, कहा- बापट को मारनी चाहिए थप्पड़

Vidyanand Bapat Pune DJ Ban Controversy: गणेशोत्सव में DJ और ध्वनि प्रदूषण का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट के खिलाफ पुणे के रैपर प्रसाद वेठेकर ने विवादित रैप सॉन्ग जारी किया है।

वेदांत जोशी

Prasad Wethekar Rapper DJ Rap: पुणे में गणेशोत्सव के दौरान बजने वाले तेज तर्रार DJ और उससे होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुखर भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता विद्यानंद बापट को लेकर दो अलग-अलग विचारधाराएं सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां आम जनता का एक बड़ा वर्ग बापट के इस कदम का समर्थन कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ DJ प्रेमियों और युवाओं द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा है।

रैपर प्रसाद वेठेकर का विवादित रैप वीडियो वायरल

इसी विवाद के बीच पुणे के स्थानीय रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेठेकर ने विद्यानंद बापट के खिलाफ एक विवादित रैप सॉन्ग अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बाइक पर पीछे बैठकर गाए गए इस रैप में प्रसाद ने बापट के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

रैप के बोल में कहा गया है, "अरे बापट, तुला खायची वाटतं चापट, माझा स्वभाव लई तापट... माझं मन म्हणतं बापटला उचलून आपट." (अरे बापट, लगता है तुझे थप्पड़ खानी है, मेरा स्वभाव बहुत गर्म है... मेरा मन कहता है बापट को उठाकर पटक दूं।)

प्रसाद ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह गाना गणेश विसर्जन जुलूस में DJ का विरोध करने वाले बापट को उसका जवाब है।

कौन हैं प्रसाद वेठेकर?

प्रसाद वेठेकर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को रैपर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में पेश किया है। वह अपने डांस, रैप और स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले पुणे के नवले ब्रिज पर बनाए गए उनके एक व्यंग्यात्मक रैप वीडियो को लगभग 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

'दाभोलकर पर भी हमला हुआ था, मुझे डर नहीं लगता', विद्यानंद बापट

अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी और धमकियों पर विद्यानंद बापट ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया है। बापट ने कहा, "मैं वामपंथी विचारधारा से हूं और नास्तिक (Atheist) हूं। लेकिन त्योहार के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने वाले लोग समाजकंटक हैं। ऐसे लोगों का विरोध करने वाले चाहे किसी भी विचारधारा के हों, ये लोग उन पर हमला करते हैं। डॉ. नरेंद्र दाभोलकर पर भी सुबह की सैर के दौरान हमला किया गया था। इसलिए मुझे ऐसे गीतों या धमकियों से कोई डर नहीं लगता।"

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका