(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग! 15 साल के लड़के की मौत, गैस सिलेंडर फटा

Pune Fire Incident: पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और 5 घायल हुए। गैस सिलेंडर फटने से 2 दमकलकर्मी भी घायल हुए, आग पर काबू पा लिया गया।

अर्पित शुक्ला

Pune News: पुणे में शुक्रवार को 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अपराह्न के समय उंद्री में जगदंबा भवन रोड पर स्थित मार्वल आइडियल सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अभियान के दौरान गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया, "पांच दमकल गाड़ियां और एक यांत्रिक सीढ़ी वाला वाहन घटनास्थल पर भेजा गया।

जब दमकलकर्मी पानी पाइप लेकर ऊपरी मंजिलों पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की तो एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे दो दमकलकर्मी और तीन निवासी घायल हो गए।

इस घटना में 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा जले हुए स्थानों को ठंडा किया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज