पुणे FDA छापेमारी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

पुणे के बुधवार पेठ में FDA की छापेमारी, 512 किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट, 17 नमूने लैब भेजे

Pune Sweets Shop Raid: पुणे के बुधवार पेठ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत मिठाई की आठ दुकानों और उत्पादन केंद्रों पर छापेमारी की।

समीर सय्यद, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • पुणे के बुधवार पेठ में FDA ने आठ मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

  • कार्रवाई में 512.1 किलो मिठाई जब्त की गई, जिसकी कीमत 2,88,200 रुपए है।

  • नाशवंत होने के कारण जब्त मिठाई को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

  • अस्वच्छ परिस्थितियों और बिना लाइसेंस कारोबार के मामले सामने आए; एक दुकान को बंद करने का आदेश दिया गया।

Pune FDA Raid: त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने शुक्रवार को बुधवार पेठ में छापेमारी की। ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में आठ मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान 512.1 किलो मिठाई जब्त की गई। इसकी कीमत 2 लाख 88 हजार 200 रुपए बताई गई है।

बिना लाइसेंस कारोबार

मिठाई नाशवंत होने के कारण उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, जांच के लिए मिठाई और दूध के कुल 17 नमूने लिए गए हैं। FDA के पुणे विभाग के परिमंडल-6 और 8 की टीमों ने बुधवार पेठ स्थित मिठाई की दुकानों और उत्पादन केंद्रों की जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में मिठाई बनाने की जगह अस्वच्छ पाई गई। वहीं, आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण के बिना कारोबार करने का मामला भी सामने आया।

श्रीमंत पेढेवाले से सबसे ज्यादा मिठाई जब्त

परिमंडल-6 की टीम ने श्रीमंत पेढेवाले प्रतिष्ठान से 215.1 किलो मिठाई जब्त की। इसकी कीमत 1 लाख 18 हजार 80 रुपए है। यहां उत्पादन की जगह अस्वच्छ पाई गई। टीम ने मोतीचूर लड्डू, खवा मोदक और उकड़ी मोदक के नमूने लिए। श्री मंगलमूर्ति प्रतिष्ठान में भी अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई तैयार की जा रही थी। इसके अलावा, आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण के बिना कारोबार किया जा रहा था। यहां से 195 किलो मिठाई जब्त की गई, जिसकी कीमत 1 लाख 17 हजार रुपए है। प्रशासन ने प्रतिष्ठान को तत्काल कारोबार बंद करने का नोटिस दिया।

यहां से खवा मोदक, तले हुए मोदक और बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। धारवाडी पेढे स्वीट्स एंड स्नैक्स से 43 किलो मिठाई जब्त की गई। इसकी कीमत 23 हजार 840 रुपए है। यहां भी अस्वच्छता मिलने पर मोतीचूर लड्डू, खवा मोदक और उकड़ी मोदक के नमूने जांच के लिए लिए गए।

बिना पंजीकरण चल रहा था उत्पादन केंद्र

परिमंडल-8 की टीम ने जय गणेश स्वीट सेंटर से 35 किलो मिठाई जब्त की। इसकी कीमत 20 हजार 400 रुपए है। अथर्व स्वीट सेंटर से भी 24 किलो मिठाई जब्त की गई, जिसकी कीमत 8 हजार 880 रुपए है। दोनों प्रतिष्ठानों में अस्वच्छता पाई गई। यहां से खवा मोदक, बेसन लड्डू और मोतीचूर लड्डू के नमूने लिए गए।

हर्षवर्धन मिठाई उत्पादन केंद्र बिना पंजीकरण प्रमाणपत्र के संचालित होता मिला। इस मामले में 30 नवंबर को समझौते के लिए आवेदन दाखिल किया जाएगा। वहीं, श्री कृपा दुग्धालय से मलाई मोदक पेढा, केशरी मोदक पेढा, कंदी मोदक पेढा और भैंस के खुले दूध के नमूने लिए गए।

रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

FDA की टीमों ने कुल 17 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इनमें मिठाई के 13 और दूध एवं दुग्ध उत्पादों के चार नमूने शामिल हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई सह आयुक्त (दक्षता) प्रीति टिपरे के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ना.रा. सरकटे और सय्यद इमरान हाशमी के मार्गदर्शन तथा सह आयुक्त (खाद्य) श्रीकांत करकले के नेतृत्व में की गई।

RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश

Delimitation Bill: क्या मोदी सरकार परिसीमन बिल पास करा पाएगी? जानें BJP का नया फॉर्मूला

तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन

उरी के भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, अकेली बची 11 साल की मासूम; वलीमा से घर लौट रहा था परिवार

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा