जब्त शराब के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी (सोर्स: IANS) 
पुणे

पुणे के दौंड में एक्साइज विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 6.52 लाख की नकली शराब जब्त, तस्कर फरार

Pune News: पुणे के दौंड में एक्साइज विभाग ने कार से 6.52 लाख की नकली शराब जब्त की। ड्राइवर फरार हो गया। कार से 432 अवैध बोतलें मिलीं। आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी है।

आकाश मसने

Pune Daund Liquor Seized: महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड तालुका में स्टेट एक्साइज विभाग ने शुक्रवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.52 लाख रुपये की नकली शराब जब्त की। वासुंदे-उंडावाड़ी रोड पर शिवाजी महाराज चौक के पास पुल के नीचे खड़ी एक कार से यह अवैध स्टॉक मिला। तलाशी के दौरान गाड़ी चला रहा युवक अधिकारियों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया।

पेट्रोलिंग के दौरान मिली संदिग्ध कार

स्टेट एक्साइज की टीम नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें एक स्विफ्ट कार संदिग्ध स्थिति में खड़ी मिली। पूछताछ पर ड्राइवर ने अपना नाम श्रीनाथ संपत माने, निवासी पिंपलवाड़ी, तालुका फलटण (सतारा) बताया। जैसे ही अधिकारी कार की तलाशी लेने लगे, आरोपी अचानक उन्हें धक्का देकर अंधेरे में भाग निकला।

कार में मिली नकली शराब की बड़ी खेप

जब्ती के दौरान कार से नकली लेबल लगी भारी मात्रा में शराब मिली। इसमें 192 बोतलें इंपीरियल ब्लू व्हिस्की और 240 बोतलें रॉयल स्टैग व्हिस्की शामिल हैं। शराब की कुल कीमत 6.52 लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने मौके पर ही कार को जब्त करके शराब को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े:-

फरार आरोपी पर केस दर्ज, तलाश जारी

फरार तस्कर और उसके सहयोगियों के खिलाफ महाराष्ट्र प्रोहिबिशन एक्ट 1949 के तहत केस दर्ज किया गया है। सब-इंस्पेक्टर एम.वी. गाडे मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर विजय रोकड़े के मार्गदर्शन में की गई।

सतर्कता से बची बड़ी तस्करी

विभाग का कहना है कि टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण नकली शराब की बड़ी तस्करी को रोका जा सका। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि अवैध शराब तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल