प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
पुणे

मैट्रिमोनी साइट पर 44 साल की महिला तलाश रही थी प्यार! ठग ने शादी का सपना दिखाकर लूट लिए 60 लाख रुपये

Pune Matrimonial Site Loot News: पुणे की एक 44 वर्षीय महिला को मैट्रिमोनी साइट पर मिले शख्स ने शादी का झांसा देकर करीब 60 लाख रुपये ठग लिए। चंदननगर पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

आकाश मसने

Pune Matrimony Site Fraud News: डिजिटल युग में जहां जीवनसाथी तलाशना आसान हुआ है, वहीं ऑनलाइन ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पुणे के चंदननगर इलाके से धोखाधड़ी की एक ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां एक 44 वर्षीय महिला को ऑनलाइन पहचान करना बहुत महंगा पड़ा और उसे 59 लाख 37 हजार रुपये की चपत लग गई।

विश्वास जीतकर दिया वारदात काे अंजाम

पीड़ित महिला पुणे के वडगांव शेरी इलाके की रहने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ने नवंबर 2024 में एक Matrimony Site पर अपना नाम दर्ज कराया था। इसके कुछ समय बाद, एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और खुद को एक अच्छे घराने का बताते हुए जान-पहचान बढ़ानी शुरू की। आरोपी ने बेहद चतुराई से बातचीत के जरिए महिला का अटूट विश्वास हासिल कर लिया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

डेढ़ साल तक चलता रहा वसूली का सिलसिला

शादी का वादा करने के बाद, आरोपी ने अपनी 'पर्सनल प्रॉब्लम' और विभिन्न वित्तीय संकटों का हवाला देकर महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी। चूंकि महिला को भरोसा था कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इसलिए उसने बिना किसी संदेह के आरोपी के बताए गए विभिन्न बैंक खातों में समय-समय पर पैसे जमा करना शुरू कर दिया। पिछले डेढ़ साल के दौरान, महिला ने कुल 59,37,000 रुपये की भारी-भरकम राशि आरोपी को ट्रांसफर कर दी।

शादी की बात आते ही मिली जान से मारने की धमकी

जब काफी समय बीत गया और महिला ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो वह टालमटोल करने लगा। आरोपी का असली चेहरा तब सामने आया जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे। पैसे लौटाने के बजाय, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कुछ दिनों बाद अपना फोन और संपर्क के सभी माध्यम पूरी तरह से बंद कर लिए।

खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद, पीड़ित महिला ने चंदननगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस धोखाधड़ी में शामिल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जाँच शुरू कर दी है।, यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि ऑनलाइन किसी से भी वित्तीय व्यवहार करते समय अत्यधिक सावधानी बरतना कितना आवश्यक है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां