पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune News:दो मंजिला फ्लाईओवर के बाद अब ग्रेड-सेपरेटर का काम तेज, ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Pune में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। Pune Municipal Corporation और Pune Traffic Police ने मिलकर शहर की ट्रैफिक के लिए कई योजनाएं लागू किय

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर निर्माण के लिए स्थायी समिति ने 48.28 करोड़ रुपए के टेंडर को मंजूरी दे दी है।

इस निर्णय से विश्वविद्यालय चौक पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को 2 वर्ष की डेडलाइन दी गई है।

बन रहा दो मंजिला फ्लाईओवर

पुणे महापालिका, शहर ट्रैफिक पुलिस और पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) मिलकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई योजनाएं लागू कर रहे हैं। शहर के सबसे व्यस्त मागों में से एक गणेशखिंड रोड पर ट्रैफिक सुचारू करने के लिए विश्वविद्यालय चौक पर दो-मंजिला पलाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस फ्लाईओवर के पूरा होने के बाद पाषाण और बाणेर की दिशा में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय चौक पर ग्रेड-सेपरेटर का निर्माण भी प्रस्तावित है। पहले निर्णय लिया गया था कि फ्लाईओवर का कार्य पूरा होने के बाद ही ग्रेड-सेपरेटर का काम शुरू किया जाएगा। अब चूंकि फ्लाईओवर का काम लगभग समाप्त होने को है इसलिए ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट पर तेजी से अमल शुरू होने वाला है।

प्रस्ताव में बदलाव कर ग्रेड-सेपरेटर की लंबाई की गई कम

महानगरपालिका के प्रोजेक्ट विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस परियोजना के शुरुआती प्रस्ताव में कुछ बदलाव कर ग्रेड-सेपरेटर की लंबाई कम की गई है। वित्तीय समिति की बैठक में इस बदलाव को मंजूरी मिली थी। इसी अनुसार टेंडर प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस कार्य की लागत लगभग 67 करोड़ रुपये आकी गई थी। लेकिन, वास्तविक टेडर लगभग 54।5 करोड़ रुपए का निकाला गया है।

अंडरपास की लंबाई 210 मीटर और चौड़ाई 8 मीटर होगी

  • जितेंद्र सिंह नामक ठेकेदार ने टेंडर राशि से लगभग 11 प्रतिशत कम दर पर बोली लगाई और 48 करोड़ 28 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। उनको यह बोली सबसे उपयुक्त मानी गई और अंततः यह काम उन्हें ही सौंपा जाने का निर्णय लिया गया।
  • इस ग्रेड सेपरेटर की योजना के अनुसार यह मार्ग सिमला ऑफिस की ओर से औध दिशा की तरफ बनेगा। अंडरपास की लंबाई 210 मीटर और चीड़ाई 8 मीटर रखी जाएगी, जिसमें दो लेन का प्रावधान होगा। पूरे प्रोजेक्ट को दो वर्ष की अवधि में पूरा करने की शर्त रखी गई है। इस प्रोजेक्ट से विश्वविद्यालय चौक पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। फिलहाल इस चौक से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान