Pune Census 2027 Self Enumeration Drive: पुणे जिले में भारत की 16वीं जनगणना के तहत घर सूचीकरण और आवास जनगणना कार्य तेजी से जारी है। जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने नागरिकों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की है।
जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 1 मई 2026 से हुई थी। प्रशासन के अनुसार, 15 मई तक करीब 1 लाख 53 हजार नागरिकों ने स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब अगले चरण में 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
इस सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक परिवार से मकान, परिवार के सदस्यों और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध के कराने का आग्रह किया है, ताकि जनगणना आंकड़े विश्वसनीय और सटीक तैयार किए जा सकें।
जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने बताया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका सहित पूरे जिले में इस कार्य के लिए लगभग 30 हजार प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत यह देश का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है, जिससे प्राप्त आंकड़े शासन को योजनाएं बनाने और विकास कार्यों की दिशा तय करने में मदद करते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन को विकास योजनाएं तैयार करने, संसाधनों के वितरण और विभिन्न सरकारी नीतियों की दिशा तय करने में मदद करते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना टीम को आवश्यक सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले और राज्य के विकास से जुड़ी योजनाएं प्रभावी ढंग से बनाई जा सकें।