शरद पवार और अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

अजित-शरद पवार में नहीं बनी बात, चाचा ने ठुकराया भतीजे का ऑफर, जानें इनसाइड स्टोरी

Sharad Pawar vs Ajit Pawar Pune: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर। पुणे चुनाव के लिए नहीं मिले दोनों पवार, बैठक नाकाम। मुंबई में 'ठाकरे ब्रदर्स' का गठबंधन, महायुति में 210 सीटों पर बनी सहमति।

प्रिया जैस

Pune Municipal Election 2026: पुणे नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों को एक साथ लाने की कोशिश शुक्रवार को नाकाम हो गई। अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर हुई बैठक में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुणे में हुई इस अहम बैठक में बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अजित पवार गुट ने शरद पवार गुट को केवल 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, वह भी ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर। शरद पवार गुट ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद बैठक समाप्त हो गई और शरद पवार वहां से उठकर चले गए।

बैठक विफल होने के बाद MVA की ओर शरद पवार

एनसीपी के भीतर एकजुटता की यह कोशिश टूटने के बाद शरद पवार ने एक बार फिर महाविकास आघाड़ी (MVA) का रुख किया है। इसके तहत उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर तेज बातचीत शुरू कर दी है। पुणे के एक होटल में हुई एमवीए की बैठक में शरद पवार गुट की ओर से बापूसाहेब पठारे और अंकुश काकड़े, कांग्रेस की ओर से अरविंद शिंदे और रमेश बागवे, जबकि शिवसेना (यूबीटी) की ओर से वसंत मोरे शामिल हुए।

महायुति में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान

दूसरी ओर, सत्तारूढ़ महायुति में भी सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस बना हुआ है। शिवसेना और बीजेपी के बीच 17 सीटों को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के लिए शुक्रवार रात एक अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई चर्चा में 210 सीटों पर सहमति बन चुकी है।

बीएमसी चुनाव को लेकर भी हलचल तेज

इस बीच, मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक आने के बीच एनसीपी (शरद पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। बांद्रा स्थित ‘मातोश्री’ में हुई यह बैठक करीब दो घंटे तक चली, जिसमें संभावित गठबंधन पर चर्चा की गई।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। पुणे और मुंबई दोनों नगर निकाय चुनावों को लेकर चल रही यह राजनीतिक कवायद आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा