पोर्श कार दुर्घटना मामला (फाइल फोटो)  
पुणे

पोर्श कार दुर्घटना मामला: ब्लड सैंपल की अदला-बदली के मामले में और दो लोग गिरफ्तार

पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि 17 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।

किर्तेश ढोबले

पुणे: पुणे के पोर्श कार दुर्घटना मामले में पुलिस की बड़ा सफलता मिली है। नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल की अदला बदली करने को लेकर पुलिस ने और दो लोगों की गिरफ्तार कर लिया है।  अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर के कल्याणी नगर में हुए इस हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कथित तौर पर यह कार नशे में धुत एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही थी।

पुलिस के अधिकारी ने मंगलवार के इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में सोमवार देर रात को दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि कार में नाबालिग आरोपी के साथ मौजूद दो नाबालिगों के ब्लड सैंपल के साथ इन दो लोगों के ब्लड सैंपल को बदला गया, इनमें एक नाबालिग का पिता शामिल है।

अब तक 9 लोग गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें कि रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल और मां शिवानी अग्रवाल को नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदलने में उनकी संदिग्ध भूमिका के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनके अलावा अश्पक मकंदर और अमर गायकवाड़ नामक व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हुई थी। बताया यह भी जा रहा है कि मकंदर ने आरोपी के माता-पिता और सरकारी ससून अस्पताल के डॉक्टरों के बीच कथित तौर पर बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने अस्पताल के तत्कालीन एचओडी डॉ. अजय तावरे डॉ, श्रीहरी हल्नोर और ससून अस्पताल के एक कर्मचारी अतुल घाटकांबले को गिरफ्तार किया था।

क्या है मामला

हाल ही में पुणे पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के खिलाफ 900 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। दरअसल, पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को पोर्श कार चला रहे नाबालिग आरोपी ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कथित तौर पर टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दावा किया कि 17 वर्षीय आरोपी नशे की हालत में कार चला रहा था।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां