पुणे PMPML बस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में आषाढ़ी वारी के लिए विशेष बस सेवा: 11-12 जुलाई को चलेंगी अतिरिक्त PMPML बसें, वैकल्पिक मार्ग तय

PMPML Special Bus: आषाढ़ी वारी के श्रद्धालुओं के लिए पुणे में PMPML 11 और 12 जुलाई को सासवड मार्ग पर 100 विशेष बसें चलाएगा। बोपदेव घाट बंद रहने से वैकल्पिक रूटों से होगा संचालन।

रूपम सिंह

Ashadhi Wari PMPML Special Bus: आषाढ़ी वारी के दौरान वारकारियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुणे महानगर परिवहन महामंडल (PMPML) ने विशेष बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। प्रशासन के अनुसार, 11 और 12 जुलाई को सासवड तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

11 जुलाई को 100 बसों का संचालन

पीएमपीएमएल के अनुसार, 11 जुलाई को सासवड के लिए 60 अतिरिक्त और 40 नियमित बसों सहित कुल 100 बसें चलाई जाएंगी। संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालकियों के पुणे आगमन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की वापसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

वैकल्पिक मार्गों से चलेगी बस सेवा

यातायात पुलिस के निर्देशों के अनुसार बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। प्रशासन ने बताया कि बोपदेव घाट मार्ग पर हडपसर-सासवड सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में स्वारगेट, पुणे स्टेशन, हडपसर और कात्रज से यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों पर नियमित बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

12 जुलाई को भी विशेष व्यवस्था

12 जुलाई को सासवड में पालकी के विश्राम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के माध्यम से वारकारियों को नारायणपुर और प्रतिप बालाजी मंदिर सहित आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील

पीएमपीएमएल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। प्रशासन का कहना है कि विशेष बस सेवा से यात्रा सुगम होगी, ट्रैफिक दबाव कम होगा और वारी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप