ई-बस सेवा बदहाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
पुणे

पिंपरी में PMPML ई-बस सेवा बेहाल, तकनीकी खराबी से ट्रिप रद्द; रोजाना हजारों यात्री परेशान

PMPML E-Bus Service: निगड़ी डिपो में PMPML ई-बसों की तकनीकी खराबी के कारण अचानक ट्रिप रद्द हो रही हैं। पूर्व सूचना न मिलने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रूपम सिंह

PMPML E Bus Service Mismanagement Nigdi Depot: पिंपरी-चिंचवड़ में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का प्रमुख माध्यम मानी जाने वाली पीएमपीएमएल की ई-बस सेवा निगड़ी डिपो में गंभीर तकनीकी समस्याओं से जूझ रही है। लगातार आ रही तकनीकी खराबियों के कारण कई बसों की निर्धारित ट्रिप अंतिम समय में रद्द करनी पड़ रही है। पूर्व सूचना नहीं मिलने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

रास्ते में बंद पड़ रहीं बसें, सूचना प्रणाली भी नाकाम

निगड़ी स्थित अण्णाभाऊ साठे बस टर्मिनस से हिंजवडी आईटी पार्क, पुणे स्टेशन और महानगर पालिका भवन सहित प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन करीब 100 ई-बसों का संचालन होता है। लेकिन कई बसें डिपो से निकलने के तुरंत बाद या सफर के दौरान तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाती हैं। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और उद्घोषणा प्रणाली भी कई स्थानों पर ठीक से काम नहीं कर रही है, जिससे यात्रियों को समय पर ट्रिप रद्द होने या बसों की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाती।

रोजाना 57 हजार यात्रियों पर असर

निगड़ी डिपो से प्रतिदिन लगभग 57 हजार यात्री सफर करते हैं, जबकि मासिक यात्री संख्या करीब 17.76 लाख है। एक ई-बस में औसतन 550 पिंपरी-चिंचवड़ यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। ऐसे में किसी भी ट्रिप के रद्द होने का असर सैकड़ों यात्रियों पर पड़ता है। बसें समय पर नहीं मिलने के कारण कई लोगों को महंगे ऑटो-रिक्शा या अन्य निजी परिवहन का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।

यात्रियों ने उठाई पारदर्शी सूचना व्यवस्था की मांग

यात्री चैताली कालदंते ने मांग की कि यदि किसी बस की ट्रिप रद्द होती है तो इसकी जानकारी तत्काल डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और अन्य सूचना माध्यमों पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उनका कहना है कि समय पर सूचना मिलने से वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाना आसान होगा।

सुरक्षा सर्वोपरि, रखरखाव सुधारने की जरूरत

निगड़ी डिपो के प्रबंधक यशवंत हिंगे ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। तकनीकी खराबी सामने आने पर एहतियात के तौर पर कई बार ट्रिप रद्द करना अनिवार्य हो जाता है। हालांकि नागरिकों ने मांग की है कि ई-बसों का नियमित तकनीकी रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, खराब सूचना प्रणाली को तत्काल दुरुस्त किया जाए और संचालन व्यवस्था में सुधार कर यात्रियों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराई जाए।

खराब सड़क दिकाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति