पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: फायर अलार्म और स्प्रिंकलर निकले फेल, हादसे ने खोली सोसाइटीज की पोल

Pune Municipal Corporation ने शहर की सभी हाउसिंग सोसाइटीज को सख्त हिदायत दी है। दरअसल, कुछ ही दिन पहले उंड्री में आग की घटना के कारण एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) ने शहर की सभी हाउसिंग सोसाइटीज और इमारतों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने फायर फाइटिंग सिस्टम को सात दिनों के भीतर पूरी तरह से दुरुस्त करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम हाल ही में उंड्री स्थित एक 14 मंजिला इमारत में हुई आग की घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

दम घुटने से किशोर की मौत

यह दर्दनाक घटना मार्बल आइडियल रेसीडेंशियल सोसाइटी में घटी, जहां 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और सिलेंडर विस्फोट से स्थिति और गंभीर हो गई। किशोर अपने फ्लैट में अकेला था और दरवाजा बंद था, जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पाया। दमकल विभाग चीफ फायर ऑफिसर देवेंद्र पोटफोड़े ने कहा है कि सोसाइटीज और इमारतों को समय-समय पर अपने फायर फाइटिंग सिस्टम का रखरखाव करना चाहिए। इसमें फायर अलार्म, संप्रंकलर, फायर डवट, आपातकालीन निकासी मार्ग और पानी की उपलब्धता आदि शामिल है। अवसर सोसायटी प्रबंधन शुरुआती इंस्टॉलेशन के बाद इन सिस्टम्स का रखरखाव नहीं करता, जिससे वे हादसों के समय काम नहीं करते हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नही

उंड्री की यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ा सबक है। शहर में तेजी से बढ़ती ऊंची इमारतों के बीच फायर फाइटिंग सिस्टम का महत्व और भी बढ़ गया है। पीएमसी ने साफ कर दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि सोसाइटीज इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती हैं और कितनी जल्दी सुधारात्मक कदम उठाती हैं।

फायर सिस्टम था फेल

दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन धुएं के कारण किशोर बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। इस हादसे में आठ अन्य लोग भी घायल हुए, जिनमें दो दमकलकर्मी और सोसाइटी के चेयरमैन भी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोसाइटी का फायर फाइटिंग सिस्टम बिल्कुल काम नहीं कर रहा था। न प्रिंकलर सक्रिय हुए और न ही अलार्म बजे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात