Another Plane Crash in Baramati: पुणे के बारामती से बड़ी खबर सामने आ रही है। बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद एक बार प्लने क्रैश की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बारामती के गोजुबाबी गांव में 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। 'रेड बर्ड' कंपनी का एक विमान बारामती के गोजवावी इलाके में गन्ने के खेत के पास इंजन में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी के कारण पायलट एमरजेंसी लैंडिग की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल, किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
बारामती के पायलट ट्रेनिंग कंपनी 'रेड बर्ड' का एक ट्रेनिंग विमान बारामती MIDC इलाके के गोजुबावी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बारामती तालुका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस हादसे पर पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी। SP संदीप सिंह गिल ने बताया, आज सुबह करीब 8:50 बजे, रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गोजुबावी गांव में क्रैश लैंड हो गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।
एसपी गिल ने बताया क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया और उसके बाद विमान जमीन पर जा गिरा। विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था। गनीमत रही कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, और अब जरूरी जांच-पड़ताल के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। जैसे ही कोई और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र में जल्द घोषित हो सकते हैं 17 विधान परिषद सीटों के चुनाव, राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारी
बारामती में हुए प्लने क्रैश ने एक बार फिर एविएशन सेक्टर में इस्तेमाल हो रहे एयरक्राफ्ट पर सवाल खड़े कर दिए है। एयरक्राफ्ट की सुरक्षा और तकनीकी सिस्टम पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
आपको जानकारी दें, कि कुछ महीने पहले ही 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी। लैंडिंग के ठीक 15 मिनट पहले उनका विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार के साथ 5 अन्य लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।