पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pimpri में गंदे पानी की सप्लाई का संकट, नागरिकों ने मनपा पर लापरवाही का आरोप

Pune News: खारालवाड़ी और गांधीनगर में कई दिनों से मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी की सप्लाई से संकट गहराया है। मनपा की अनदेखी पर नागरिक नाराज हैं और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: शहर के दो घनी आबादी वाले क्षेत्रों खारालवाड़ी और गांधीनगर में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिसने स्थानीय निवासियों के बीच एक बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा कर दिया है।

नल से आने वाला पानी न केवल मटमैला है, बल्कि उसमें से तीव्र दुर्गंध भी आ रही है। इसके कारण न तो इसे पीना संभव है और न ही यह दैनिक उपयोग में लाया जा सकता है। नागरिकों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या के संबंध में महानगर पालिका के जल आपूर्ति विभाग को बार-बार शिकायतें की गई, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

दूषित पानी के कारण निवासियों में टायफाइड, पीलिया और गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसी जलजनित बीमारियों के फैलने का डर व्याप्त है। खारालवाड़ी निवासी सविता भोईर ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि सुबह-शाम जो पानी आता है, उसे देखकर लगता ही नहीं कि यह पीने लायक है।

हमें मजबूरी में महंगे दाम पर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए यह एक अतिरिक्त बोझ है। गांधीनगर के एक वरिष्ठ नागरिक रमेश गायकवाड़ ने सवाल उठाया कि जब हम समय पर टैक्स का भुगतान करते हैं, तो हमें पीने के लिए स्वच्छ पानी क्यों नहीं मिल रहा है? क्या महानगरपालिका हमारी जान जोखिम में डाल रही है?

जलजनित बीमारियों के फैलने का डर फैला

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने मांग की है कि महानगरपालिका को तत्काल इन क्षेत्रों में पानी के नमूनों की गहन जांच करवानी चाहिए और दूषित पानी के वास्तविक स्रोत का पता लगाना चाहिए, साथ ही, उन्होंने जल आपूर्ति लाइनों और सीवेज लाइनों के नक्शों (मैप्स) का तत्काल मिलान करने की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई क्रॉस-कनेक्शन तो नहीं हुआ है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह